फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   धर्मशाला की जगह कालेज नहीं बना तो सड़क पर उतरेंगे ग्रामीण

धर्मशाला की जगह कालेज नहीं बना तो सड़क पर उतरेंगे ग्रामीण

Thu, 29 Mar 2018 01:39 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला की जगह कालेज नहीं बना तो सड़क पर उतरेंगे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार महिला कॉलेज का निर्माण जल्द ही शुरू नहीं कराया जाता है तो फिर यहां के लोग न सिर्फ शासन व प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे बल्कि एक बड़ा आंदोलन भी खड़ा करेंगे। यह फैसला बुधवार को बेरी गोशाला प्रांगण में हुई 36 बिरादरी की पंचायत में लिया गया है। काफी तादाद में एकत्रित हुए इन लोगों ने बेरी के एसडीएम के माध्यम से सीएम के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है। विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान जब सीएम मनोहरलाल खट्टर बेरी आए तो उन्होंने यहां पर खेल स्टेडियम के पीछे वाली करीब 67 कैनाल भूमि पर महिला कॉलेज बनवाए जाने की घोषणा की थी। हालांकि सीएम घोषणा में यहां एक धर्मशाला का निर्माण कार्य भी कराया जाना था। अब लोगों का आरोप है कि जहां पर सीएम घोषणा के तहत महिला कॉलेज बनाया जाना था, उसी जमीन पर धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

बेरी गोशाला में सूबेदार धीर सिंह की अध्यक्षता में हुई पंचायत में लोगों का कहना था कि सरकार को गुमराह कर प्रस्तावित महिला कॉलेज की जमीन पर धर्मशाला के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। लेकिन यहां जरूरत धर्मशाला से पहले महिला कॉलेज की है। इसलिए सीएम मनोहरलाल पहले बेरी में महिला कॉलेज बनाए जाने के अपने वायदे को पूरा करे। लोगों ने चेतावनी भी दी कि यदि शासन व प्रशासन उनकी इस मांग को अनसुना करता है तो बड़ा आंदोलन करना पड़ सकता है। पंचायत में कादयान खाप के प्रधान बिल्लू का कहना है कि अगर सरकार ऐसा करती है तो आगामी विधानसभा चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। पंचायत में गौशाला प्रधान भूप सिंह, उमराव, डॉ. जगदीश कादयान, व्यापार मंडल अध्यक्ष अत्तर सिंह कादियान, उमराव, बाहरा के प्रधान बिल्लु पहलवान ,जितेंद्र रोहिल्ला, सुनील सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed