फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सीएम ने बिजली निगम के एक्सईएन और जिला खनन अधिकारी को सस्पेंड किया

सीएम ने बिजली निगम के एक्सईएन और जिला खनन अधिकारी को सस्पेंड किया

Sun, 15 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
सीएम ने बिजली निगम के एक्सईएन और जिला खनन अधिकारी को सस्पेंड किया
सीएम ने बिजली निगम के एक्सईएन और जिला खनन अधिकारी को सस्पेंड किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन सीएम मनोहरलाल खट्टर ने शनिवार को जनता दरबार में शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने और अनुपस्थित रहने पर बिजली निगम के एक्सईएन और जिला माइनिंग अधिकारी को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा फरियादियों की शिकायतों और प्रस्तुत सबूतों के आधार पर करीब दस मामलों की जांच के आदेश डीसी विजय कुमार सिद्प्पा को दिए। इस दौरान सीएम ने 26 करोड़ के आरओबी का उद्घाटन करने के अलावा करोड़ों के अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन करने के अलावा शिलान्यास भी किया।

शनिवार सुबह करीब साढ़े दस सीएम मनोहर लाल खट्टर चरखी दादरी के बलिदान स्टेडियम में हेलीकॉप्टर से पहुंचे। इसके बाद उन्होंने रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग स्थित 26 करोड़ से नवनिर्मित आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) का उद्घाटन किया। इसके बाद करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले लोहारू कैनाल, बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी, कितलाना डिस्ट्रीब्यूटरी, अटेला डिस्ट्रीब्यूटरी व मैहड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी के जीर्णोद्घार कार्य की नींव रखी। लघु सचिवालय में आयोजित जनता दरबार में उन्होंने करीब 350 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। गांव पालड़ी निवासी राजेंद्र की बिजली से जुड़ी शिकायत पर सीएम ने एक्शन लेकर बिजली निगम के एक्सईएन भागीरथ लोढा को सस्पेंड कर दिया। फरियादी ने घर की छतों से महज तीन से चार फुट की ऊंचाई पर लटक रहे तारों की शिफ्टिंग में आनाकानी करने के आरोप निगम अधिकारियों पर जड़े थे। खेड़ी बूरा निवासी प्रदीप ने जिले में धड़ल्ले से चल रहे अवैध खनन कार्य और ओवरलोडिंग के खेल से भी सीएम को अवगत कराया। फरियादी ने बताया कि खनन विभाग की मदद से जिले में अवैध खनन का कार्य जोरों से चल रहा है जबकि ओवरलोडिंग के खेल में आरटीओ स्टाफ व पुलिस विभाग की मिलीभगत है। उन्होंने सीएम के सामने बताया कि ओवरलोडिंग के लिए 15000 रुपये की मंथली फिक्स कर रखी है और बेरोक-टोक यह काम धड़ल्ले से चल रहा है। इस पर सीएम ने जिला खनन अधिकारी आरएस ठाकरान को तलब किया लेकिन वे जनता दरबार में उपस्थित नहीं मिले। सीएम ने संज्ञान लेकर तुरंत जिला खनन अधिकारी को सस्पेंड कर दिया। वहीं, धड़ल्ले से चल रहे ओवरलोडिंग के खेल के जांच के भी सीएम ने आदेश दे दिए। सीएम प्रवास के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed