{"_id":"61f6ecdb0c9f4820b66ba441","slug":"73-new-corona-infected-24-victims-admitted-to-hospitals-jhjhar-news-rtk637053365","type":"story","status":"publish","title_hn":"73 मिले नए कोरोना संक्रमित,24 पीड़ित अस्पतालों में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
73 मिले नए कोरोना संक्रमित,24 पीड़ित अस्पतालों में भर्ती
विज्ञापन
73 मिले नए कोरोना संक्रमित, 24 मरीज अस्पतालों में भर्ती
जिन लोगों की हालत गंभीर होती है उन्हें भर्ती कराया जा रहा : डॉ. संजय
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। इस समय जिले में कोरोना संक्रमण के मामले घट रहे हैं। जितने लोग संक्रमित मिल रहे हैं, उससे अधिक संक्रमित स्वस्थ भी हो रही हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 383 रह गई है। जबकि रविवार को 650 लोगों की रिपोर्ट आई है। इनमें से 73 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में इस समय 24 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अन्य लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज किया रहा है। झज्जर जिले में अब तक 22214 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 21493 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं।
सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के अनुसार इस बार कोरोना के मरीजों को एक सप्ताह में ही डिस्चार्ज किया जा रहा है, क्योंकि 4 से 5 दिन में कोरोना संक्रमण के मरीज पूरी तरह से ठीक हो रहे हैं। सरकार के नियमानुसार स्वस्थ हुए लोगों को दोबारा से जांच कराने की भी आवश्यकता नहीं है। जिन लोगों की हालत गंभीर होती है उन्हें अस्पतालों में भर्ती करवाया जा रहा है। इस समय जिले में तीन मरीजों को सरकारी अस्पतालों में व 21 को मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
जिले में वैक्सीनेशन का कार्य निरंतर चल रहा है। लोग अपने निर्धारित समय के अनुसार दूसरे टीके भी लगवा रहे हैं। जिले के सरकारी अस्पतालों सहित विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन के लिए कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। जहां पर लोग कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कवच ले सकते हैं।
विज्ञापन
वर्जन
इस समय कोरोना से बचाव के लिए लोगों को पूरी तरह से जागरूक रहने की आवश्यकता है। कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या जरूर घट रही है, लेकिन लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए सावधान रहना अति आवश्यक है। इसलिए हर व्यक्ति कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की तरफ से जारी किए गए नियमों का पालन करे और दूसरों को भी प्रेरित करें। - डॉ संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।