{"_id":"5b6f35e34f1c1be0258b4740","slug":"71534014947-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई व उसकी प्रेमिका की धमकियों से आह्त होकर युवक ने लगाया फंदा, दोनों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाई व उसकी प्रेमिका की धमकियों से आह्त होकर युवक ने लगाया फंदा, दोनों पर केस दर्ज
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। हंसावास कलां निवासी एक युवक ने अपने चचेरे भाई और उसकी प्रेमिका की धमकियों से तंग आकर शुक्रवार देर शाम घर पर फंदा लगा लिया। परिजनों को शनिवार सुबह घटना का पता चला। मामले की वजह जमीनी विवाद बिताया जा रहा है। मृतक के परिजनों और गांव के सरपंच का आरोप है कि इस मामले के आरोपी ने गत 30 जुलाई को महिला पुलिस थाने में एसएचओ की मौजूदगी में भी मृतक को जान से मारने की धमकी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और दो दिन पहले भी उसने मृतक सोमबीर को फोन पर परिवार सहित मारने की धमकी दी थी। इससे आहत होकर ही सोमबीर ने घर पर फंदा लगा लिया। बाढड़ा थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर चचेरे भाई व उसकी प्रेमिका पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हंसावास कलां निवासी सोमबीर (23) शनिवार सुबह उसके बड़े भाई सुखबीर को घर पर फंदे लटकता मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और मामले की जानकारी बाढड़ा थाना पुलिस को दी। परिजन सोमबीर के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई ने बताया कि उसका चचेरा भाई मुकेश अपराधी प्रवृत्ति का है। गांव के सरपंच के भतीजे के मर्डर मामले में उसे कोर्ट ने सजा सुना रखी है और इस समय वह पैरोल पर बाहर आया है। मृतक के भाई ने बताया कि आरोपी के जेल में बंद होने पर उसकी प्रेमिका उसकी फेसबुक आईडी और फोन नंबर प्रयोग कर लगातार उन्हें धमकियां देती रही। इस संबंध में वो बाढड़ा पुलिस थाने सहित डीएसपी को भी शिकायत दे चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद इस जब उन्होंने सीएम विंडो पर शिकायत लगाई तो आरोपी की प्रेमिका के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
गांव के सरपंच दिनेश सहित आरोपी के सगे भाई जयवीर ने बताया कि इस मामले के लिए गत 30 जुलाई को दोनों पक्षों को महिला थाने में बुलाया गया था। इस दौरान आरोपी ने एसएचओ व गांव के लोगों की मौजूदगी में भी जान से मारने की धमकी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। दो दिन पहले ही आरोपी ने गांव के एक व्यक्ति के फोन पर कॉल कर सोमबीर से बात की थी। इस दौरान उसने तीन दिन के अंदर सोमबीर को परिवार सहित खत्म करने की धमकी दी थी। आरोपी व उसकी प्रेमिका के लगातार धमकी देने से आहत होकर ही सोमबीर ने घर पर फंदा लगा लिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई के बयान पर आरोपी मुकेश व उसकी प्रेमिका के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी प्रेमिका ने जिंदा बच्चे को सोशल साइट पर दिखा दिया मृत
मृतक के चचेरे व आरोपी के सगे भाई जयवीर ने बताया कि मुकेश की फेसबुक आईडी उसकी प्रेमिका प्रयोग कर रही है। कुछ समय पहले उक्त महिला ने उसके बेटे की फोटो फेसबुक पर डालकर उसे मृत दिखा दिया था जबकि हकीकत में ऐसा कुछ नहीं था। इसके संबंध में भी उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दी थी।
पुष्कर होटल में हुई थी दोनों की मुलाकात
मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपी मुकेश गांव में मर्डर करने के बाद राजस्थान चला गया था। इसी दौरान एक होटल में रुकने के दौरान मुकेश की मुलाकात होटल की महिला मैनजर से हुई थी। इसके बाद से ही दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। इस समय वो दोनों बार-बार जगह बदलकर रह रहे हैं।
महिला थाने में कोई धमकी नहीं दी गई थी और न ही मेरे सामने इस तरह की कोई घटना हुई। जो आरोप हैं वो सरासर गलत और बेबुनियाद हैं।
-मनीषा देवी, महिला थाना प्रभारी, चरखी दादरी
पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर आरोपी मुकेश व उसकी प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
-अशोक कुमार, पुलिस प्रवक्ता
ना पुलिस।