{"_id":"5a6a244a4f1c1b8a268b67b5","slug":"71516905546-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह गांवों में लगाए जाएंगें किसान जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह गांवों में लगाए जाएंगें किसान जागरूकता शिविर
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह गांवों में लगाए जाएंगे किसान जागरूकता शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
बागवानी विभाग की ओर से जिले के विभिन्न गांवों में किसान जागरूकता शिविरों को आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में कृषि विभाग व बागवानी विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी कृषकों को योजनाओं की जानकारी देंगे। जिला बागवानी अधिकारी सुरेंद्र सिहाग ने बताया कि किसानों के उत्थान के लिए शुरू की गई सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए पूरे प्रदेश में जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी के तहत 29 जनवरी को गांव मैहडा में और 30 जनवरी को शीशवाला गांव में जागरूकता शिविर लगाकर किसानों को जानकारी दी जाएगी। दो फरवरी को झोझू कलां में, छह फरवरी को मानकावास में, आठ फरवरी को कादमा में और 13 फरवरी को जिला के हड़ौदी गांव में जागरूकता शिविरों को आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा हाल ही में सब्जियों के समर्थन मूल्य को लेकर भावांतर भरपाई योजना शुरू की है। शिविर में किसानों को भावांतर भरपाई योजना की भी पूरी जानकारी दी जाएगी। शिविर में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और सॉयल हेल्थ कार्ड को लेकर भी विस्तार से बताया जाएगा।