फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बधवाना नहर की पटरी पर करीब 20 फीट लंबा कटाव

बधवाना नहर की पटरी पर करीब 20 फीट लंबा कटाव

Tue, 07 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
बधवाना नहर  की पटरी पर  करीब 20 फीट लंबा कटाव
बधवाना नहर की पटरी पर 20 फीट लंबा कटाव
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिले की बधवाना नहर की पटरी पर कटाव की वजह से नहर के टूटने का अंदेशा बना हुआ है। नहर टूटने पर आसपास के खेतों में सरसों आदि की फसल बर्बाद हो सकती है। नहर में इस समय करीब पौने 200 क्यूसेक पानी चल रहा है।

समसपुर पंप हाउस से आगे ढाणी रोड रेलवे व सड़क पुल के समीप बधवाना नहर ने जवाब दे दिया है। इस समय नहर की पटरी एवं किनारे टूटने की स्थिति में है। नहर केी पटरी में मोटा कटाव बना हुआ है। जो पानी के तेज दबाव से लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पुल के आसपास के खेतों में किसानों ने सरसो आदि की बिजाई कर रखी है ऐसे में नहर टूटने पर यहां किसानों के हालात खराब हो सकते हैं। नहर में अचानक पानी की मात्रा बढ़ने पर हालात बेकाबू हो सकते हैं। नहर की पटरी में इस समय करीब 20 लंबा कटाव बना हुआ है। सिंचाई विभाग अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह कटाव पिछले करीब छह माह से बना हुआ है। इस कटाव को ठीक कर यहां टाइलों से नहर का पक्के रूप में निर्माण करवाए जाने की जरूरत है ताकि इसकी स्थायी तौर पर मरम्मत हो सके। वैसे यह नहर झाड़ों व मिटटी से भी पूरी तरह से अटी पड़ी है जिससे नहर में पूरा पानी नहीं चल पाता। इस वजह से नहर में पीछे से कम पानी छोडना जाता है। इस बधवाना नहर से ही शहर के लिए बने रामनगर जलघर में पानी डाला जाता है। गांव समसपुर व ढाणी फौगाट की सीमा में नहर का पंप हाउस बना है। इसी प्रकार दूसरा पंप हाउस कपूरी के समीप बना है। समसपुर पंप हाउस से पानी का उठान किया जाता है। यह नहर पीछे कंहेटी, भागवी, मोरवाला से होकर पहुंचती है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के कार्यकारी एसडीओ हवा सिंह का कहना है कि इस बार पानी बंद होने पर नहरों की छंटाई की जानी है। टूटी नहरों को भी ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed