फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मुख्यालय से प्रस्ताव को मिली हरी झंडी, क्राइम कंट्रोल को बनेंगे जिले में 6 नए थाने

मुख्यालय से प्रस्ताव को मिली हरी झंडी, क्राइम कंट्रोल को बनेंगे जिले में 6 नए थाने

Tue, 07 Nov 2017 12:59 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
मुख्यालय से प्रस्ताव को मिली हरी झंडी, क्राइम कंट्रोल को बनेंगे जिले में 6 नए थाने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस विभाग अब आमूल चूल परिवर्तन करने जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से जिले में 6 नए थाने स्थापित किए जा रहे हैं। थानों की संख्या बढ़ाने के पीछे पुलिस विभाग का मकसद है कि हर थाने के तहत कम से कम गांव व शहरी क्षेत्र आएं जिससे क्राइम होने की स्थिति में पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच सके। नए थानों का गठन होने के पश्चात क्राइम रेट में भी सुधार आएगा और केसों की संख्या कम होने के कारण मामले ट्रेस करने में भी पुलिस को आसानी रहेगी। थानों का गठन होने से जिले में स्टाफ की स्थिति में भी कुछ हद तक सुधार आएगा व थानों में नए विवेचना अधिकारी भी मिल सकेंगे।

मई में भेजा गया था प्रस्ताव
एसपी सतीश बालन के द्वारा नए थानों के गठन के लिए मई 2017 में प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया था जिसे 6 माह के बाद मंजूरी मिल गई है। विभाग द्वारा 8 थानों का प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन 6 को ही स्वीकृति मिल पाई है। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद पुलिस विभाग द्वारा नए थानों के निर्माण के लिए जमीन तलाशी जाएगी। जमीन मिलते ही विभाग इस पर कार्य शुरू कर देगा।
विज्ञापन


क्राइम पर तय होगा थाने का एरिया
नए थानों के गठन में मुख्य भूमिका क्राइम रिकॉर्ड की रहेगी। विभाग के द्वारा नए थानों के गठन का प्रस्ताव थानों के क्षेत्रफल व एफआईआर की संख्या को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था। विभाग की मानें तो प्रतिवर्ष जिस थानों में एफआईआर की संख्या 350 पार हो जाती है, वहां पर नए थाने के गठन की संभावना बन जाती है। यही कारण है कि झज्जर व बहादुरगढ़ शहर में एक-एक नया थाना खोला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना वाइज गांवों की संख्या
थाना गांव
झज्जर 85
बेरी 44
साल्हावास 56
सदर बहादुरगढ़ 56
जिले के थानों में साल दर साल दर्ज मामले
थाना 2105 2016 2017
बेरी 515 390 462
सिटी बहादुरगढ़ 839 824 724
झज्जर 1266 1163 984
लाइनपार बहादुरगढ़ 315 249 257
सदर बहादुरगढ़ 984 661 655
साल्हावास 414 342 294

फिलहाल ये हैं जिले में थाने
वर्तमान में ये हैं थाने इनको मिली है स्वीकृति
पुलिस थाना झज्जर पुलिस थाना माच्छरौली
महिला थाना झज्जर पुलिस थाना आसौदा
पुलिस थाना बेरी पुलिस थाना बादली
पुलिस थाना साल्हवास पुलिस थाना दुजाना
ट्रैफिक पुलिस थाना बहादुरगढ़ पुलिस थाना झज्जर सिटी
पुलिस थाना सिटी बहादुरगढ़ पुलिस थाना सेक्टर-5
पुलिस थाना लाइनपार बहादुरगढ़
पुलिस थाना सदर बहादुरगढ़

जिले में पुलिस स्टाफ की स्थिति
पद स्वीकृत पद वर्तमान स्थिति रिक्त
डीएसपी 7 6 1
इंस्पेक्टर 31 15 16
सब इंस्पेक्टर 95 49 46
एएसआई 196 137 59
हैड कांस्टेबल 360 246 114
कांस्टेबल 1745 1356 389
कुल 2435 1790 645

वर्जन
मुख्यालय को 8 नए थाने गठन करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें से 6 नए थानों के लिए मंजूरी मिल गई है। विभाग की ओर से नए थानोेका बजट मिलने के बाद कार्य शुरू करवाया जाएगा। नए थानों के गठन से क्राइम रेट में गिरावट आएगी।
बी सतीश बालन, एसपी झज्जर।

क्राइम कंट्रोल को बनेंगे जिले में 6 नए थाने
मुख्यालय से प्रस्ताव को मिली हरी झंडी
-मई माह में मुख्यालय भेजा गया था 8 थानों का प्रस्ताव
-एफआईआर संख्या व दूरी से तय होगा थानों का दायरा

फोटो संख्या-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed