फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   45 साल बाद घिकाड़ा पंप हाउस का होगा जीर्णोद्घार

45 साल बाद घिकाड़ा पंप हाउस का होगा जीर्णोद्घार

Sun, 15 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
45 साल बाद घिकाड़ा पंप हाउस का होगा जीर्णोद्घार
45 साल बाद होगा घिकाड़ा पंप हाउस का जीर्णोद्घार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सीएम मनोहर लाल ने जिला प्रवास के दौरान शनिवार को 45 साल पुराने घिकाड़ा पंप हाउस के जीर्णोद्घार की नींव रखी। सीएम ने इससे पहले रावलधी-भिवानी लिंक रोड पर 22 करोड़ से नवनिर्मित 740 मीटर लंबे आरओबी का उद्घाटन भी किया। इसके बाद सीएम ने लोहारू कैनाल पर स्थित घिकाड़ा पंप हाउस नंबर एक का अवलोकन किया। उन्होंने लोहारू कैनाल, बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी, कितलाना डिस्ट्रीब्यूटरी, अटेला डिस्ट्रीब्यूटरी और मैहड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनर्निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि एक करोड़ 35 लाख 31 हजार रुपये की लागत से लोहारू कैनाल का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसी तरह एक करोड़ 22 लाख 28 हजार रुपए थकी लागत से बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी, एक करोड़ 49 लाख 33 हजार रुपये की लागत से अटेला डिस्ट्रीब्यूटरी और एक करोड़ 82 लाख 26 हजार रुपए की लागत से मैहड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्निर्माण कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य के पूरा होने पर इन नहरों में पानी की क्षमता की बढ़ेगी और हजारों किसानों को सिंचाई का पर्याप्त पानी मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहारू कैनाल का लिफ्टिंग सिस्टम लगभग 45 साल पुराना है। इससे पहले सत्ता में रहे किसी भी दल ने इस सिस्टम की सुध नहीं ली, जिस कारण यहां की नहरें सूखी पड़ी रहती हैं और अनेक गांव ऐसे हैं जहां पानी नहीं पहुंच पाता था। वर्तमान सरकार ने दक्षिणी हरियाणा के बहल, बाढड़ा, लोहारू क्षेत्र में नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि अभी तो बरसात के मौसम में नहरी पानी से वंचित गांवों के लोगों को पानी मिला है, जिसे वे एकत्रित कर पशुओं के लिए या आवश्यक कार्यों के लिए प्रयोग कर सकते हैं। वहीं, ओवरब्रिज का उद्घाटन करते हुए सीएम ने कहा कि पुल बनने से दादरी शहर को भारी वाहनों के आवागमन से राहत मिलेगी और शहर की यातायात में सुधार होगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ओवरब्रिज शुरू होने से 40 प्रतिशत ट्रैफिक डायवर्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed