फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एक महीने बाद भी नहीं काटे जा सके हैं उद्यमियों के अवैध कनेक्शन

एक महीने बाद भी नहीं काटे जा सके हैं उद्यमियों के अवैध कनेक्शन

Thu, 12 Oct 2017 01:07 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
एक महीने बाद भी नहीं काटे जा सके हैं उद्यमियों के अवैध कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
पानी का बिल न भरने एवं अवैध कनेक्शन वाले उद्यमियों पर बीते दिनों सख्त तेवर दिखाने वाले हुडा प्रशासन का जोश अब ठंडा पड़ गया है। पांच बार नोटिस देने एवं कार्यवाही की तिथि निर्धारित करने के बाद भी पानी की चोरी करने वाले उद्योगपतियों के कनेक्शन नहीं काटे जा सके हैं।
दरअसल, आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के दोनों भागों में करीब चार हजार प्लाट हैं। हुडा के मुताबिक, इनमें से 760 कनेक्शन वैध हैं। इन वैध कनेक्शन धारकों में से 80 कनेक्शन धारक पिछले करीब तीन साल से पानी का बिल नहीं भर रहे। 50 हजार से एक लाख रुपये तक का बिल पेंडिंग है। इनको नोटिस दिए गए, मगर किसी ने बिल भरने में दिलचस्पी नहीं ली। अब तक पांच बार नोटिस दिए जा चुके हैं। अब तीन साल में बकाया बिल 40 लाख रुपये तक पहुंच गया है। हैरानी की बात है कि करीब चार हजार प्लाट वाले औद्योगिक क्षेत्र में केवल 760 कनेक्शन ही वैध हैं। एक अधिकारी की मानें तो वैध कनेक्शन से दो गुणा से अधिक कनेक्शन अवैध तरीके से चल रहे हैं। यानी उद्यमी गैरकानूनी ढंग से पानी की चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


14 सितंबर से काटे जाने थे कनेक्शन
पांच बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी उद्यमियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया तो हुडा ने बकाया न जमा करने वालों और अवैध कनेक्शन काटने का मन बनाया। 14 सितंबर से यह कार्रवाई शुरू होनी थी। मगर सप्ताहभर बाद तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं हुई। इसके बाद पता लगा कि जिस अधिकारी की देखरेख में यह कार्रवाई शुरू होनी थी, वे बीमार हैं। इसे हुडा की ढिलाई कहें या फिर उद्यमियों का दबाव, मगर एक महीने के बाद भी कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी बोले
हुडा के कार्यकारी अभियंता केके श्योकंद ने कहा कि जिस अधिकारी को जिम्मेवारी सौंपी गई, वह बीमार हो गया था। जिस कारण काम में थोड़ी देरी हो गई। अब वीरवार या शुक्रवार से कार्रवाई शुरू हो जाएगी। बकाया भरने के बाद भी कनेक्शन पुन: चालू किया जाएगा। इसके अलावा जो लोग गलत तरीके से पानी ले रहे हैं, वे भी अपने कनेक्शन वैध करा लें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed