{"_id":"59d92a154f1c1b76678b499e","slug":"71507404309-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने भर्ती रैली स्थल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने भर्ती रैली स्थल का किया निरीक्षण
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी ने किया भर्ती रैली स्थल का किया निरीक्षण
चरखी दादरी।
चरखी दादरी में चल रही सेना भर्ती के प्रति युवाओं में भारी उत्साह बना हुआ है। इस रैली के आयोजन के बाद सेना के प्रति क्षेत्र के युवाओं में और अधिक आकर्षण पैदा होगा। ये विचार डीसी विजय कुमार ने सेना भर्ती रैली का निरीक्षण करते हुए कही। वे गांव चरखी स्थित एससीआर स्कूल में दादरी जिले की पहली सेना भर्ती रैली का अवलोकन करने पहुंचे थे। उन्होंने प्रतिभागियों को झंडी दिखाकर दौड़ के लिए रवाना किया।
उपायुक्त ने रैली स्थल पर उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच, शारीरिक परीक्षण, दौड़, लंबी कूद, बीम आदि सहित भर्ती की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त ने भर्ती निदेशक कर्नल अजीत पिल्लई व सेना के अन्य अधिकारियों से प्रशासन द्वारा यहां उपलब्ध करवाई गई जनसुविधाओं के बारे में भी पूछताछ की। कुछ मामूली समस्याओं का समाधान करने के लिए उपायुक्त ने मौके पर ही दूरभाष पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। सेना अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी हरियाणा के दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ क्षेत्र के युवा शारीरिक सुडौलता, तंदुरूस्ती व कद-काठी के हिसाब से भारतीय सेना में सबसे अधिक गुणवान माने जाते हैं। इस बार पंजीकृत हुए उम्मीदवारों में से करीब 20 प्रतिशत युवा रैली में अनुपस्थित रहे हैं। फर्जी दस्तावेज की जांच व डोप टेस्ट के भय से हो सकता है कि कुछ अयोग्य उम्मीदवार नहीं आए हों। उपायुक्त ने भर्ती रैली स्थल पर बस सेवा, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने रैली में भाग लेने आए युवाओं से भी बातचीत की। इस अवसर पर सेना अधिकारियों ने उपायुक्त का स्वागत किया व प्रशासनिक सहयोग के लिए आभार जताया।