फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   स्कूल अपग्रेड की मांग को लेकर विधायक से मिले चार गांवों के सरपंच

स्कूल अपग्रेड की मांग को लेकर विधायक से मिले चार गांवों के सरपंच

Tue, 29 Aug 2017 12:49 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
स्कूल अपग्रेड की मांग को लेकर विधायक से मिले चार गांवों के सरपंच
कारीआदु का राजकीय स्कूल अपग्रेड कराने को विधायक से मिले चार गांवों के सरपंच
विज्ञापन

चरखी दादरी।
उपमंडल के चार गांव कारीआदु, सिरसली, कारीतोखा व कारीदास के सरपंचों ने 12वीं तक का राजकीय स्कूल न होने पर सोमवार को बाढड़ा विधायक सुखविंद्र मांढ़ी से मुलाकात की। उन्होंने स्कूल की कमी के चलते आ रही परेशानियों से विधायक को अवगत कराया। इन्होंने कारीआदु राजकीय उच्च स्कूल को अपग्रेड कराने की मांग विधायक के सामने रखी। विधायक ने जल्द से जल्द इस मांग को सिरे चढ़वाने का आश्वासन सभी सरपंचों को दिया।

सोमवार को गांव कारीआदु सरपंच हरीकिशन की अगुवाई में सरपंच अजीत सिरसली, सरपंच कृष्ण कुमार कारीतोखा, कारीदास के सरपंच अजीत सिंह ने भाजपा विधायक सुखविंद्र मांढी से मुलाकात कर इन गांवों के विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया। पंचायत प्रतिनिधियों के इस संबंध में उन्हें एक मांगपत्र भी सौंपा। सरपंचों ने बताया कि गांव में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय न होने से सैकड़ों छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन दस से बारह किलोमीटर दूर स्थित ढिगावा मंडी या बाढड़ा के विद्यालयों में जाना पड़ रहा है। इन चारों गांवों में या तो मिडिल या फिर उच्च विद्यालय ही हैं लेकिन 12वीं कक्षा के लिए शिक्षण संस्थान न होने से गरीब परिवारों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र भी लिख चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। भाजपा विधायक सुखविंद्र मांढी ने कहा प्रदेश सरकार शिक्षा सुविधा के विस्तार के लिए गंभीरतापूर्वक कदम उठा रही है। कारीआदु के विद्यालय को अपग्रेड के लिए वे आज ही शिक्षा विभाग को पत्र भेजेंगे। बाढड़ा व रामपुरा डुडीवाला में पहले ही कन्या स्कूलों का दस जमा दो का दर्जा दिया गया है। इस अवसर पर कर्मबीर नांधा, पंचायत समिति चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा, जिला पार्षद अनिल बाढड़ा, सुभाष मान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed