{"_id":"59a31dc14f1c1b5b508b475b","slug":"71503862209-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 31 यूनिट रक्त एकत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 31 यूनिट रक्त एकत्र
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिविर में 31 लोगों ने किया रक्तदान
चरखी दादरी।
भगवान परशुराम शिक्षा एवं जनकल्याण समिति के तीसरे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संस्था संरक्षक जयकिशन शर्मा के कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ का विशेष सहयोग रहा। शिविर का शुभारंभ जयकिशन शर्मा एवं पंडित मनफूल शर्मा ने किया। कैंप में 31 लोगों ने रक्तदान किया और संस्था अध्यक्ष सतबीर गौड़ ने युवाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इसके अलावा उन्होंने डॉ. सुनील व उनकी टीम को स्मृति चिह्न भेंट किए।
उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा धर्म है। एक स्वस्थ युवा को नियमित अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए। इस दान के द्वारा हम अप्रत्यक्ष रूप से किसी न किसी का जीवन बचानें में सहयोग करते हैं। अध्यक्ष सतबीर गौड़ ने समाज सेवा रिंपी फौगाट को भी सहयोग हेतु स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति महासचिव राजेंद्र शर्मा तथा रामसिंह शर्मा, नरेश कौशिक, संजीव मिश्र, ओमकार ठेकेदार, कैप्टन लक्ष्मीनारायण, श्याम सुंदर, संदीप शर्मा लांबा, अनिल शर्मा, रूपांश शर्मा, टोनी शर्मा, पूर्व सरपंच अजीत सिंह, कृष्ण कुमार आदि उपस्थित थे।