फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   तीन दिन से चक्कर काट रहा है दंपति, खाता नहीं खोल रहा बैंक

तीन दिन से चक्कर काट रहा है दंपति, खाता नहीं खोल रहा बैंक

Sun, 20 Aug 2017 01:40 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन से चक्कर काट रहा है दंपति, खाता नहीं खोल रहा बैंक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
पीएनबी में खाता खुलवाने के लिए एक दंपति पिछले तीन-चार दिन से चक्कर काट रहा है, लेकिन बैंक अधिकारियों द्वारा उनका खाता नहीं खोले जाने का आरोप है। गांव धौड़ निवासी बिजेंद्र का कहना है कि उसे अपनी पत्नी पूनम का बेरी पीएनबी की शाखा में खाता खुलवाना था और बैंक अधिकारियों द्वारा खाता नहीं खोला जा रहा है। उसने अधिकारियों के सामने कई बार मिन्नतें भी कीं, लेकिन अधिकारी उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। बिजेंद्र ने बताया कि पिछले तीन दिन से बैंक में खाता खुलवाने के लिए हर रोज आता हूं और बैठकर चला जाता हूं। उसने आरोप लगाया कि कृषि कार्ड के पैसे जमा कराने के लिए बैंक अधिकारी दो दिन तक चक्कर कटवाते हैं।

नपा पार्षद भी कर चुके शिकायत
नोटबंदी के दौरान बैंक कर्मियों द्वारा उपभोक्ताओं के साथ व्यवहार ठीक न करने को लेकर पालिका पार्षद भी उच्च अधिकारियों को शिकायत दी थी। शिकायत के बाद उच्च अधिकारी ने बैंककर्मियों के साथ मीटिंग करके उपभोक्ताओं के साथ ठीक व्यवहार करने का पाठ पढ़ाया था, लेकिन बैंक कर्मियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन


गांव धौड़ के बिजेंद्र का बेरी शाखा में खाता न खुलने का मामला मेरे संज्ञान में आया था और सोमवार को पूरे मामले की जांच की जाएगी।
-एलडीएम शर्मा, एलडीएम झज्जर

फोटो 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed