फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पानी के टैंकर को रोका तो मालिक ने दी पुलिसकर्मी को धमकी

पानी के टैंकर को रोका तो मालिक ने दी पुलिसकर्मी को धमकी

Fri, 18 Aug 2017 12:49 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
पानी के टैंकर को रोका तो मालिक ने दी पुलिसकर्मी को धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर की बादली चुंगी पर बृहस्पतिवार की दोपहर जोरदार हंगामा हो गया। यहां एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने पानी के टैंकर को बाजार में प्रवेश करने से रोका तो टैंकर मालिक ने पुलिसकर्मी से बदतमीजी शुरू कर दी। तैश में आए उक्त व्यक्ति पर पुलिसकर्मी को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल, शहर को जाममुक्त बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नया प्लान बनाया है। इस प्लान के तहत भीड़भाड़ वाले बाजारों में वाटर टैंकर जैसे तमाम बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है। इन वाहनों को बाजार में घुसने के बजाय बाईपास से आने-जाने का नियम बनाया गया है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार की सुबह ट्रैफिक पुलिस में सिपाही कर्ण सिंह बादली चुंगी पर ड्यूटी पर था। करीब 12 बजे पानी के कुछ टैंकर वहां से गुजरने लगे तो कर्ण ने उन टैंकरों को रोककर बाहरी रास्ते से जाने को कहा। कुछ टैंकर तो चले गए, मगर एक टैंकर वाला जिद्द पर अड़ गया। पुलिस ने उसे शहरी क्षेत्र के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया तो उक्त युवक ने सड़क किनारे ट्रैक्टर-टैंकर को लगा दिया और एक व्यक्ति (मालिक) को फोन कर दिया।
विज्ञापन

जान से मारने की दी धमकी
सिपाही कर्ण के मुताबिक कुछ ही देर में स्विफ्ट कार में सवार एक व्यक्ति वहां आया। उसके हाथ में कस्सी का बिंडा था। उक्त व्यक्ति ने चालक से कहा कि ट्रैक्टर स्टार्ट कर, अगर ये रोके तो इस पर चढ़ा दे। तभी साथी पुलिसकर्मी वहां आए तो बीच-बचाव शुरू हुआ। कार चालक व्यक्ति पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार करता रहा। कार में बैठे-बैठे उसने गालियां दी और छह की छह गोलियां उतारने की धमकी दी। काफी शोर-शराबे के बाद शाम तक देख लेने की बात कहकर वह व्यक्ति चला गया। उक्त कार चालक गांव लोवा माजरा का बताया जा रहा है और उसके एक बड़े नेता से संबंध हैं। झज्जर रोड पर राम सिनेमा के सामने उसका सर्विस स्टेशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो हुआ वायरल
उक्त घटनाक्रम का वीडियो सोशल साइट्स पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उक्त कार चालक व्यक्ति गाली देता साफ-साफ दिखाई दे रहा है। गोलियां मारने की बात भी उक्त वीडियो में कैद हो गई है। व्हाट्सएप में वायरल हुई इस वीडियो को देखकर लोगों ने उक्त व्यक्ति की खूब निंदा की और प्रशासन से उसके खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।
बेखौफ दौड़ते हैं टैंकर
शहर में जलदोहन कर पानी बेचने का काम जोर-शोर से चल रहा है। टैंकरों के जरिये भूमिगत पानी को बेचा जा रहा है। अक्सर ट्रैक्टर के पीछे एक से अधिक टैंकर लगे देखे जाते हैं। इन पर बेहद कम कार्यवाही होती है, अब कार्यवाही करने की कोशिश हुई तो यह विवाद गहरा गया। एक कृषि अधिकारी की मानें तो भूमिगत पानी को बेचना जुर्म है। पानी के बजाय केवल पानी निकालने की प्रक्रिया में आया खर्च ही लिया जा सकता है।

जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी
सिपाही की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ शहर थाने में सरकारी काम में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। सिटी थाने के कार्यवाहक प्रभारी दयाचंद ने कहा कि व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। वह घर से फरार है। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रही बात उसके ट्यूबवेल की तो उसके लाइसेंस की भी जांच कराई जाएगी। यदि लाइसेंस नहीं मिला तो उसे भी सील कराने की सिफारिश की जाएगी।

पानी का टैंकर रोका तो मालिक ने दी पुलिसकर्मी को धमकी
-सिपाही की शिकायत पर सिटी थाने में मामला दर्ज, जांच शुरू
-
---फोटो 13 : टै्रफिक पुलिस कर्मी से बहस करता कार चालक।
---फोटो 14 : टै्रफिक पुलिस कर्मी से बहस करता कार चालक।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed