{"_id":"66e6350693b85cce51074954","slug":"66-cases-of-country-liquor-and-22-cases-of-beer-recovered-from-the-cargo-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109848-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मालवाहक से देशी शराब की 66 और बीयर की 22 पेटी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मालवाहक से देशी शराब की 66 और बीयर की 22 पेटी बरामद
Sun, 15 Sep 2024 06:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 15 Sep 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो झज्जर की टीम ने दो आरोपियों को टाटा एस (मालवाहक) में अवैध शराब भरकर ले जाते हुए दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की।
हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो थाना प्रबंधक निरीक्षक धर्मेंद्र ने बताया कि हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो एडीजीपी डॉ. एएस चावला के निर्देशानुसार व एसपी ताहिर हुसैन के मार्गदर्शन में जिला झज्जर में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए थाना में तैनात मुख्य सिपाही राजकरण की टीम को सूचना मिली कि दीपक व योगेश अवैध शराब का धंधा करते हैं। जो अपनी गाड़ी से गांव नाहरा-नाहरी से बहादुरगढ़ की तरफ निकलेंगे। जिन्होंने अपनी गाड़ी में अवैध शराब भरी हुई है।
सूचना पर थाना की टीम ने आबकारी निरीक्षक के साथ गांव बामड़ोली से कानोंदा की तरफ जा रहे रास्ते पर नाकाबंदी की। सूचना के अनुसार कुछ समय बाद उपरोक्त गाड़ी आती दिखाई दी। जिसे पुलिस टीम ने रोककर उसकी जांच की तो गाड़ी को दीपक निवासी दिल्ली चला रहा था और उसके साथ में योगेश निवासी लडरावन जिला झज्जर बैठा हुआ था। इसके बाद गाड़ी की जांच की गई तो उसमें अवैध शराब भरी हुई थी।
विज्ञापन
गिनती की गई तो अवैध देशी शराब की 66 पेटियां और बीयर की 22 पेटियां बरामद हुईं। अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो झज्जर में मामला दर्ज किया गया। उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -