फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   621 buses were put on duty for the examination

Jhajjar-Bahadurgarh News: परीक्षा के लिए 621 बसों की लगाई ड्यूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
621 buses were put on duty for the examination
झज्जर। जिले से 26 व 27 जुलाई को रोहतक व फरीदाबाद जिलों में सीईटी की परीक्षा देने वाले अभ्यार्थियों के लिए 621 बसों को निर्धारित किया गया है। इसमें फरीदाबाद जिले के लिए 619 बसों व रोहतक जिले के लिए दो बसों को निर्धारित किया गया है। जिले से 567 बसों को परीक्षार्थियाें के लिए संचालित किया जाएगा जबकि 54 बसों को स्पेयर के लिए रखा गया है।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से दूसरे जिलों में परीक्षा देने जाने वाले अभ्यार्थियों के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। कोई अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर बसों में निशुल्क सफर कर सकता है। जिले में प्रशासन की तरफ से तैयारियां की जा रही है। जिले से सीईटी परीक्षा देने जाने वाले अभ्यार्थियों को लेकर दो दिनों के लिए 621 बसों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें पहली शिफ्ट के लिए 310 व दूसरी शिफ्ट के लिए 311 बसों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

26 व 27 जुलाई को पहली शिफ्ट के लिए 310 बसाें की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें फरीदाबाद के लिए 309 बसें व रोहतक के लिए एक बस शामिल है। फरीदाबाद जाने वाली बसों में 224 बसें आरटीए व 58 बसें रोडवेज विभाग की तरफ से संचालित की जाएगी। वहीं 27 बसों को स्पेयर के लिए रखा जाएगा। 26 व 27 जुलाई को दूसरी शिफ्ट के लिए 311 बसाें की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें फरीदाबाद के लिए 310 बसें व रोहतक के लिए एक बस शामिल है। फरीदाबाद जाने वाली बसों में 225 बसें आरटीए व 58 बसें रोडवेज विभाग की तरफ से संचालित की जाएगी। वहीं 27 बसों को स्पेयर के लिए रखा जाएगा। जिले से रोडवेज विभाग की 116 बसों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं अन्य बसों की ड्यूटी आरटीए विभाग की तरफ से लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



हेल्प डेस्क पर पूछताछ करने पहुंच रहे अभ्यर्थी
रोडवेज विभाग की तरफ से शहर के सामान्य बस अड्डा में परीक्षार्थियाें की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है। यहां पर अभ्यर्थी व अभ्यर्थी के परिजन पूछताछ करने के लिए पहुंच रहे है। हेल्प डेस्क पर पूछताछ करने के लिए आने वाले अभ्यर्थियाें व उनके परिजनों को पूरी जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही अभ्यार्थियों को रोडवेज विभाग के पोर्टल पर बस का रजिस्ट्रेशन करने की सलाह भी दी जा रही है।



वर्जन
सीईटी परीक्षा में अभ्यर्थियाें को परीक्षा केंद्र तक लेकर जाने के लिए बसों को निर्धारित किया जा चुका है। रोहतक जिले में प्रत्येक शिफ्ट के लिए एक-एक बस की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं फरीदाबाद जिले के लिए 619 बसों को निर्धारित निर्धारित किया गया है। इसमें से 565 बसों को संचालित किया जाएगा। वहीं 54 बसों को स्पेयर के लिए रखा गया है। इसके अलावा अभ्यर्थियाें की सुविधा के लिए शहर के सामान्य बस अड्डा में हेल्प डेस्क बनाया गया है।
संजीव तिहाल, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed