फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को लाभांवित करने वाला होगा बजट : गोयल

समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को लाभांवित करने वाला होगा बजट : गोयल

Mon, 25 Feb 2019 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को लाभांवित करने वाला होगा बजट : गोयल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा का बजट चहुंमुखी विकास का और समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करने वाला होगा। यह बात उन्होंने बहादुरगढ़ के एचएल सिटी में एक स्पोर्ट्स एकेडमी के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही। मंत्री गोयल ने हरियाणा स्वीमिंग एसोसिएशन की ओर से चलाई जा रही स्वीमिंग एकेडमी का निरीक्षण भी किया। इसके बाद बैडमिंटन एकेडमी और फिटनेस सेंटर का दौरा किया। यहां पहुंचने पर उनका स्वीमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सह-सचिव अनिल खत्री, एचएल सिटी के अमित जून, अतुल नारंग और शाइनिंग स्टार बैडमिंटन एकेडमी की निदेशिका शैलजा जून ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत भी किया। उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने इस मौके पर इंडियन नेशनल लोकदल के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की बात से साफ इनकार कर दिया है। गोयल ने कहा कि इनेलो अपने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए गठबंधन की बात कर रही है। भाजपा प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी है और वो गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने विधानसभा और लोकसभा चुनावों के एक साथ होने की संभावना से भी इनकार किया है। गोयल ने हरियाणा में उद्योगों के विकास को लेकर भी विपक्ष को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उद्योगों का जमकर विकास हुआ है और पूरा डाटा ऑनलाइन भी है। औद्योगिक विकास और निवेश को लेकर विपक्ष केवल आधारहीन बात कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed