फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बीपीएल प्लॉटों पर कब्जा दिलाने की लगाई ग्रामीणों ने गुहार

बीपीएल प्लॉटों पर कब्जा दिलाने की लगाई ग्रामीणों ने गुहार

Tue, 10 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बीपीएल प्लॉटों पर कब्जा दिलाने की लगाई ग्रामीणों ने गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव समसपुर के बीपीएल श्रेणी के लोगों ने सरकार प्लॉटों पर कब्जा दिलवाए जाने की मांग को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा। जयभगवान, रमेश, बिमला, रणबीर, जयसिंह, राजेश, कुलदीप सिंह, राजा, रमेश, मोनू ने डीसी अजय सिंह तोमर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि सन 2011 में उनके नाम इन प्लॉटों की सरकार की ओर से रजिस्टरी करवाई गई थी। लेकिन आज तक उन्हें इन प्लॉटों पर कब्जा नहीं मिला है। ऐसे में उनके समक्ष आवास की समस्या बनी हुई है। अगर उन्हें कब्जा मिल जाता है तो वे अपना आशियाना बना सकेंगे। वे बार-बार शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इन बीपीएल धारकों ने डीसी से प्लॉटों पर कब्जा दिलवाए जाने की मांग की है। डीसी ने ग्रामीणों को जल्द ही समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed