फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ आज पेश होगा अविश्वास प्रस्ताव

नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ आज पेश होगा अविश्वास प्रस्ताव

Mon, 02 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ आज पेश होगा अविश्वास प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
नगर परिषद बहादुरगढ़ की अध्यक्ष शीला राठी और परिषद के उपाध्यक्ष विनोद कुमार के खिलाफ विरोधी पार्षदों की ओर से आज सोमवार को नगर परिषद बोर्ड की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा। परिषद की यह विशेष बैठक दोपहर बाद 3 बजे बुलाई गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक को देखते हुए सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षद सक्रिय हो गए हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि कुछ पार्षदों को भूमिगत कर दिया गया है।
नगर परिषद की ओर से सभी 31 पार्षदों को 2 अप्रैल को होने वाली विशेष बैठक का एजेंडा पहुंचा दिया गया है। एजेंडे के मुताबिक इस बैठक में परिषद अध्यक्ष शीला राठी और उपाध्यक्ष विनोद कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

यह बैठक संपन्न करवाने के लिए उपायुक्त सोनल गोयल ने झज्जर के एसडीएम रोहित यादव को जिम्मेवारी सौंपी है। अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की अनुमति उपायुक्त सोनल गोयल ने 15 पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में शपथ पत्र देने के बाद प्रदान की है। इन पार्षदों ने पिछले महीने अपने शपथ पत्र डीसी को सौंपे थे। शपथ पत्र देने वालों में मोनिका गर्ग, रमिता चुघ, लक्ष्मी सहवाग, रमन यादव, नीना राठी, बिमला हुड्डा, गुरदेव राठी, राममूर्ति, मोनिका राठी, संदीप कुमार, प्रवीण राठी, रेखा दलाल, शशि कुमार, प्रेमचंद और सीमा राठी शामिल हैं। अविश्वास प्रस्ताव को पास करने के लिए दो तिहाई पार्षदों यानी कुल 31 में से कम से कम 21 पार्षदों की आवश्यकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को शहर में चर्चा रही कि अविश्वास प्रस्ताव की वजह से कई पार्षदों को भूमिगत कर दिया गया है। इनमें से कुछ को पिकनिक के बहाने शहर से बाहर रखा गया है। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष धड़ा अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ लॉबिंग में लगा है। माना जा रहा है कि सत्तारूढ़ दल भाजपा के विधायक नरेश कौशिक भी परिषद में काबिज अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का बचाव करने की कोशिश करेंगे। उनका हर संभव प्रयास अविश्वास प्रस्ताव को गिराने के लिए रहेगा।

मेरे साथ पूर्ण बहुमत है : शीला
परिषद अध्यक्ष शीला राठी का कहना है कि उनके साथ नगर परिषद में पूर्ण बहुमत है। कई सप्ताह पहले 15 पार्षदों के शपथ पत्र अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में सौंपने वाले चौधर के भूखे पार्षद अभी तक 16वां पार्षद नहीं जुटा पाए हैं। इतना ही नहीं इन 15 में से भी कई पार्षद अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ वोट करेंगे और यह प्रस्ताव औंधे मुंह गिरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed