फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   छिल्लर-छिकारा की शादियों में नहीं चलेंगे डीजे और शराब

छिल्लर-छिकारा की शादियों में नहीं चलेंगे डीजे और शराब

Mon, 13 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
छिल्लर-छिकारा की शादियों में नहीं चलेंगे डीजे और शराब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
छिल्लर-छिकारा खाप की शादियों में अब डीजे नहीं चलेगा और न ही शराब की स्टालें लगेंगी। यदि कोई इस निर्णय के विरुद्ध जाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी। यह निर्णय रविवार को गांव कानोंदा में हुई छिल्लर-छिकारा खाप के 11 गांवों की पंचायत में लिया गया।
गांव की चौपाल में आयोजित इस पंचायत की अध्यक्षता राममेहर सिंह ने की। छिल्लर खाप के प्रधान बलवान सिंह और छिकारा खाप के प्रधान गुलाब सिंह के अलावा इन खापों से जुड़े 11 गांवों के मौजीज लोग पंचायत में मौजूद थे। पंचायत में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, आपसी प्रेम व एतिहासिक भाइचारे को बढ़ाने पर चर्चा हुई। साथ ही कई अहम फैसले भी लिए गए। पंचायत में नशे के विरुद्ध सराहनीय फैसला लिया गया। शराब की वजह से शादी समारोह में झगड़े होते हैं। कई बार ये झगड़े बड़ा रूप ले लेते हैं। शादियां खुशी का मौका होती हैं। इसलिए इन खुशियों के दिन कोई भी बुरी चीज नहीं होनी चाहिए। इसलिए अब छिल्लर-छिकारा की शादियों में शराब की स्टॉल नहीं लगेंगी। इसके अलावा डीजे के प्रति भी पंचायत में कड़ा रुख देखने को मिला। खापों के प्रतिनिधियों ने दिन के समय शादी समारोह में डीजे न चलाए जाने का भी निर्णय लिया। इसके अलावा, भ्रूण हत्या सहित दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों को तुरंत प्रभाव से बंद करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

निर्णय का विरोध करने पर होगी कार्यवाही
क्षेत्र में छिल्लर-छिकारा खाप का बड़ा दबदबा है। सामाजिक स्तर पर पहले भी दोनों खाप बड़े फैसले ले चुकी है। ऐसे में पंचायत में लिए गए फैसलों पर अमल के लिए प्रत्येक गांव में 4-4 लोगों की कमेटियां बनाई जाएंगी। कमेटी के सदस्य लोगों को जागरूक करेंगे और प्रत्येक गांव का दौरा कर ये सुनिश्चित करेंगे कि किसी तरह का उल्लंघन तो नहीं हो रहा। कमेटी की सिफारिश पर पंचायत फैसलों के खिलाफ जाने वालों पर कार्यवाही करेगी। पंचायत में छिल्लर खाप के प्रधान बलवान सिंह, छिक्कारा खाप के प्रधान गुलाब सिंह, शिक्षाविद डॉ. हरकिशन छिल्लर, सतनारायण, बलजीत, राजेश उर्फ राजू प्रधान, हरकेश, भूप सिंह, राजेंद्र पहलवान, हुकम सिंह, रणबीर सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण, मौजिज व्यक्ति भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फैसला : छिल्लर-छिकारा की शादियों में नहीं चलेंगे डीजे और शराब
छिल्लर-छिकारा खाप के 11 गांवों की पंचायत में हुआ निर्णय
---फोटो 16 : पंचायत में मौजूद खापों के प्रतिनिधि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed