{"_id":"5a04c4d94f1c1b79548bc2a1","slug":"61510261977-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जिले की बिजली आपूर्ति में होगा व्यापार सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जिले की बिजली आपूर्ति में होगा व्यापार सुधार
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जिले की बिजली आपूर्ति में होगा व्यापार सुधार
चरखी दादरी।
जिले के लिए दो नए पावर सब स्टेशनों के निर्माण के लिए अगले सप्ताह में वर्क ऑर्डर जारी हो जाएंगे। बिजली निगम दोनों सब स्टेशनों की सभी आवश्यक कागज प्रक्रिया पूरी कर चुका है। वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया पर तेजी से काम शुरू हो गया है। दोनो पावर सब स्टेशनों के नक्शे पहले ही पास हो चुके हैं। जिले के गंाव कमोद व पैतावास कलां में 33 केवीए बिजली सब स्टेशन बनने हैं। इन दोनो सब स्टेशनों के बनने से करीब 30 गांवों को सीधे तौर पर बिजली आपूर्ति में फायदा हो सकेगा। इतना ही नहीं इससे शहर के दोनो मेन पावर सब स्टेशनों का लोड भी काफी कम हो सकेगा। शहर का काफी एरिया गांवों में बने पावर सब स्टेशनों से भी कनेक्ट है। घसोला सब स्टेशन से शहर का कुछ एरिया कनेक्ट कर रखा है। दादरी के आसपास के गांवों में शहर से आपूर्ति की जा रही है। इस समय शहर में भी सभी नौ फीडर ओवरलोड चल रहे हैं। इससे इन फीडरों पर भी लोड कम हो जाएगा। कम वोल्टेज की समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाएगी।
चरखी दादरी की 18 सितंबर की सीएम रैली में क्षेत्र मेें एक नए सब स्टेशन बनाए जाने की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के बाद से ही निगम अधिकारियों ने सब स्टेशन के लिए जगह की तलाश शुरू कर दी थी। बिजली निगम अधिकारियों की ओर से गांव समसपुर में भी जमीन का जायजा लिया गया था लेकिन सिरे नहीं चढ़ सका था बाद में गांव कमोद को इसके लिए उचित माना। तत्पश्चात ग्राम पंचायत कमोद नेे जमीन देने के लिए प्रस्ताव पारित कर निगम को सौंप दिया था। यह सब स्टेशन करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर बनना है।
पिछले दिनों हिसार से अधिकारियों की टीम ने चरखी दादरी का दौरा कर इस सब स्टेशन को लेकर विचार -विमर्श किया था तथा गांव कमोद जाकर जगह का जायजा लिया गया था। निगम अधिकारियों की टीम ने मौके की पूरी रिपोर्ट तैयार की थी। बाद में इस रिपोर्ट की उच्चाधिकारियों द्वारा समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद इस जगह को सब स्टेशन के लिए फाइनल कर दिया गया था ।
विज्ञापन
सांजरवास बस स्टेशन का लोड होगा कम
कमोद में सब स्टेशन का निर्माण होने से गांव सांजरवास में बने सब स्टेशन का लोड कम किया जाएगा। सांजरवास सब स्टेशन से बौंद कलां ब्लॉक के डेढ़ दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। यह सब स्टेशन कई वर्षों से ओवरलोड चला आ रहा है। अब बौंद कलां, बौंद खुर्द, रणकौली, ऊण, मालकोष, सांवड़, सांजरवास, रानीला समेत काफी गांवों का बिजली लोड कम हो जाएगा इससे डिम लाइट की समस्या भी दूर जाएगी। गांव कमोद सब स्टेशन के तहत कमोद के अलावा, मिसरी, मिर्च, सौंप, कासनी, लांबा, कोहलावास, जयश्री, झिंझर समेत दर्जन से अधिक गांवों को सीधे तौर पर फायदा होगा।
= फाइल पर लगे थे हैड ऑफिस से ऑब्जेक्शन
गत मई माह में इस फाइल पर हैड ऑफिस से ऑब्जेक्शन लगाए गए थे। इन ऑब्जेक्शन में पंचायत प्रस्ताव पुराना होने की बात कही गई थी। इसी प्रकार नक्शा भी अपडेट एवं नया मांगा गया था। बिजली निगम ने उसी दौरान यह ऑब्जेशन रिमूव कर फाइल दोबारा हैड ऑफिस भेजी थी। इस फाइल में नए पंचायत प्रस्ताव के अलावा नया नक्शा भी शामिल किया गया था। अन्य छोटे-मोटे ऑब्जेक्शन भी रिमूव कर दिए गए थे।
नक्शा पहले ही पास हो चुका
जुलाई माह में इन दोनो सब स्टेशनों के नक्शे पास हो चुके हैं। चीफ इंजीनियर की ओर से इन्हें मंजूरी मिल चुकी है। 33केवीएम का दूसरा बस स्टेशन गांव पैतावास कलां में बनना है इससे भी आसपास के करीब डेढ़ दर्जन गांवों के लोगों को फायदा होगा।इन दोनो सब स्टेशनों के निर्माण की कागज प्रक्रिया एक साथ चल रही है। इस प्रकार दोनो बस स्टेशनों से करीब 30 गांवों के लोगों को फायदा हो सकेगा। शहर के लोड पर भी अनुकूल असर पड़ेगा। शहर में भी ओवरलोड की समस्या बनती रही है। सर्दियों में फीडरों को बांटकर बारी-बारी से बिजली सप्लाई करनी पड़ती है। अब नए सब स्टेशन बनने से दादरी शहर के आसपास के गांवों में भी कम वोल्टेज की समस्या नहीं रहेगी।
==वर्सन--
सब स्टेशनों निर्माण के लिए कागज प्रक्रिया तेज हो गई है। नक्शा पहले ही पास हो चुका है। अब अगले सप्ताह वर्क ऑर्डर जारी हो जाएंगे। इससे जिले में बिजली की आपूर्ति में व्यापक सुधार आएगा।
भागीरथ, कार्यकारी अभियंता बिजली निगम