{"_id":"5a00ce5b4f1c1b9f678b9ac5","slug":"61510002267-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ शूटरों ने राष्ट्र स्तरीय चैपियनशिप में किया क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ शूटरों ने राष्ट्र स्तरीय चैपियनशिप में किया क्वालीफाई
Updated Tue, 07 Nov 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ शूटरों ने राष्ट्र स्तरीय चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
चरखी दादरी।
नई दिल्ली के डॉ. कर्ण सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 37वीं नार्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में यूनिवर्सल स्कूल के 10 शूटरों ने विभिन्न वर्गों में भाग लिया। इनमें से आठ शूटरों का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता दिसंबर में केरल में आयोजित की जाएगी और स्कूल के शूटर प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय की छात्रा मनु भाकर ने 25 मीटर एयर पिस्टल में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी से टक्कर लेते हुए मात्र दशमलव के अंतर से रजत पदक प्राप्त किया और दूसरा कांस्य पदक जूनियर वर्ग में प्राप्त किया। इसी छात्रा ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्कोर का नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। आयोजकों ने इस उपलब्धि पर विद्यालय कोच नरेश व विद्यालय प्रशासन की सराहना की। निदेशक महेंद्र सिंह व प्राचार्या सुमेधा भाकर ने सभी विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस कीर्तिमान में कोच अनिल धनखड़ झाड़ली का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।