फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   इनसो युवाओं की सशक्त फौज, भाजपा की कारगुजारियों की पोल खोलने में सक्षम: दिग्विजय

इनसो युवाओं की सशक्त फौज, भाजपा की कारगुजारियों की पोल खोलने में सक्षम: दिग्विजय

Tue, 07 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
इनसो युवाओं की सशक्त फौज, भाजपा की कारगुजारियों की पोल खोलने में सक्षम: दिग्विजय
इनसो में युवाओं की सशक्त फौज : दिग्विजय
विज्ञापन

चरखी दादरी।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अजय सिंह चौटाला ने 2003 में इनसो नाम का जो पौधा लगाया था आज वह वट वृक्ष बन चुका है। बुजुर्गों के आशीर्वाद और युवाओं की मेहनत के बलबूते इस बार इनेलो प्रदेश की सत्ता पर काबिज होगी और विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। ये विचार इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने चरखी दादरी में युवाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इनसो में सशक्त युवाओं की फौज है। प्रदेश में इनेलो का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ रहा है। इनेलो छत्तीस बिरादरी के सहयोग से इस कदर मजबूत है कि प्रदेश की कमान संभालेगी और केंद्र में भी इसके सहयोग के बिना कोई दल सरकार नहीं बना पाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है और भाजपा की असल तस्वीर जनता के सामने आ चुकी है। आज विरोधी दल भी मानते हैं कि इनसो उत्तर भारत का सबसे मजबूत राजनैतिक छात्र संगठन है। इस दौरान दिग्विजय चौटाला ने पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सामान्य घर के लड़के को राजनीति के उच्च आयाम तक जाने के लिए छात्र संघ चुनाव बहाली ही एक मात्र रास्ता है। इनसो शुरू से ही यह मांग हर स्तर पर मुखरता से उठाती रही है। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के 80 फीसदी कॉलेजों का दौरा कर चुके हैं जहां सभी में शिक्षण के साथ-साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी सामने आई है। भाजपा सरकार 9 महीने तक छात्र संघ चुनाव को लेकर अपनी कमेटी तक की रिपोर्ट नहीं ले पाई वहीं इनसो ने पिछले दिनों यूनिवर्सिटी के गेटों पर तालाबंदी की और मात्र तीन घंटे में रिपोर्ट सरकार के पास पहुंच गई। इससे साबित होता है कि सरकार की नीयत इन चुनावों को लेकर टालमटोल करने की है। इस अवसर पर इनेलो जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, नितिन जांघु, राजेश फौगाट, इनसो राष्ट्रीय महासचिव सूरज बेनीवाल, ध्रुव सांगवान, मोहित साहू, इनसो जिलाध्यक्ष बबलू चौधरी, इनसो जिला चेयरमैन संजीत धवन, अरविंद सांगवान, प्रवेश रावलधी, रोहित फौगाट, दीपक श्योराण, रविंद्र चरखी, विकास डबास, सन्नी, कश्यप डूडी, मोहित चरखी, मनोज मलिक, शुभम राजपूत, मोहित योगी, भूमित कादियान, सुमित चरखी, भगत सिंह, जतिन वर्मा, विवेक मिसरी, सोंटी शर्मा, रामनिवास मिर्च, राजेश सांगवान झोझू, राजेश सरपंच, बबलू श्योराण, बलजीत रासीवास, वेदपाल कादयान, धर्मराज ढाणी, काली प्रधान, विजय बॉक्सर, रिंकू,सम्राट घसौला, धर्मेंद्र चिड़िया, अमित नौसवा, नितिन कासनी, बौनी, संदीप मोखरा, आनंद बडराई, रोहित कलियाणा, राकेश दूधवा, नवीन मेहला, सुनील समसपुर आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed