फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गायत्री श्लोक उच्चारण में पायल रहीं प्रथम

गायत्री श्लोक उच्चारण में पायल रहीं प्रथम

Wed, 04 Oct 2017 12:32 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
गायत्री श्लोक उच्चारण में पायल रहीं प्रथम
गायत्री श्लोक उच्चारण में पायल रहीं प्रथम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
श्री साईं सेवा समिति के तत्वावधान में साईं प्रकट दिवस पर धार्मिक व सामाजिक आयोजन किए गए। इसी कड़ी में शहर स्थित सैनी हाई स्कूल में गायत्री श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम स्थान पायल ने प्राप्त किया। विनय और कुसुम संयुक्त रूप से द्वितीय और भारती तीसरे स्थान पर रही। सुमित, नितिन, नितेश, अमित पाल, पंकज, भावना, तमन्ना के उच्चारण को भी सराहा गया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजित गायत्री श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं से 25 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। स्पर्धा स्कूल प्राचार्य कृष्ण कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। अशोक शास्त्री और विजय शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस दौरान विद्यार्थियों ने बड़े ही सुंदर तरीके से गायत्री मंत्र का उच्चारण संगीतमयी भाषा और कविता शैली में कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने इस महामंत्र के भावार्थ को भी बताया और इसमें निहित अर्थ व भाव के सभी के सामने स्पष्ट किया।

इसकी अध्यक्षता कुलदीप सांतौरिया और पवन ऐरण ने संयुक्त रूप से की। उन्होंने बच्चों को कहा कि हमारी संस्कृति इतनी विस्तृत है कि इसमें निहित विभिन्न विधाओं से समस्त संसार के देश और उनके विद्वान प्रभावित हैं। यहां के ज्ञान को प्राप्त करने के लिए पूरी दुनिया से विद्यार्थी भारत आते हैं। हमें भी अपनी संस्कृति का अधिक से अधिक संरक्षण करना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजन में रोहताश शर्मा, प्रियांशु सोनी, बबीता, अंकित, शशिबाला, पुष्पलता, नीरज, मीनू मित्तल, शर्मिला, निर्मला, ममता, सुशीला का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर राधेश्याम मित्तल, विजय आदमपुरिया, वेद प्रकाश गोयल, एमपी अग्रवाल, सुरेश ढाकलिया, कृष्ण गोयल, शंकर लाल अग्रवाल, अतुल मित्तल, कुलदीप गर्ग, सुनील गर्ग, ताज मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed