{"_id":"5998975c4f1c1bb2098b4966","slug":"61503172444-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड डंपरों से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड डंपरों से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोड डंपरों से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम
बाढड़ा।
ओवरलोड डंपरों से गिरे पत्थरों से खफा होकर शनिवार सुबह गांव बिलावल के ग्रामीणों ने बिलावल-पिचौपा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने पुलिस के सामने हादसों की आशंका जाहिर करते हुए ओवरलोड डंपरों पर लगाम लगाने की मांग की है।
जाम लगाने वाले ग्रामीणों ने बताया कि पिचौपा पहाड़ की तरफ से पूरे दिन ओवरलोड डंपर आते-जाते रहते है। डंपर चालक वाहनों में क्षमता से अधिक सामान ढोते हैं जिससे हमेशा हादसों व जानमाल का खतरा रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में कई बार डंपर चालकों को समझाया भी जा चुका है लेकिन बावजूद इसके वो इसे अनसुना कर रहे हैं। बाढड़ा थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।