फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   6-bed day-care cancer centre inaugurated at Civil Hospital

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिविल अस्पताल में 6 बेड के डे-केयर कैंसर केंद्र का हुआ शुभारंभ

Wed, 11 Feb 2026 08:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 11 Feb 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
6-bed day-care cancer centre inaugurated at Civil Hospital
11jjrp17- सिविल अस्पताल में कैंसर डे केयर सेंटर के उद्घाटन के बाद उसका निरीक्षण करते एसडीएम। स्
झज्जर। जिला अस्पताल में स्थापित जिला डे-केयर कैंसर केंद्र का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा भी वर्चुअल रूप से उपस्थित रही।
विज्ञापन

जिला स्तर पर केंद्र का विधिवत उद्घाटन एसडीएम अंकित कुमार चौकसे आईएएस एवं सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने किया। एसडीएम ने कहा कि जिला अस्पताल में डे-केयर कैंसर केंद्र की स्थापना और 6 बेड वार्ड की शुरुआत सराहनीय पहल है।
विज्ञापन

इससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार मिलेगा और अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह केंद्र कैंसर मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा और भविष्य में भी स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के प्रयास जारी रहेंगे। नव स्थापित यह केंद्र 6 बेड युक्त डे-केयर कैंसर वार्ड से सुसज्जित है, जहां कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी एवं अन्य डे-केयर सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
इस सुविधा से मरीजों को उच्च संस्थानों में बार-बार जाने की आवश्यकता कम होगी तथा उन्हें जिला स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समयबद्ध उपचार प्राप्त हो सकेगा। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और स्वास्थ्य विभाग की जनकल्याणकारी सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।

इस मौके पर नागरिक अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अजय सिंगला, एसएमओ डॉ. मधु सेठी, एनेस्थेटिस्ट डॉ. मोहित राठी, डॉ. आकृति जिला नोडल अधिकारी (एनसीडी), नर्सिंग अधिकारी मधु, सपना, कविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed