Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   550 students in the district appeared for the Foundation Level-2 exam.

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले में 550 विद्यार्थियों ने दी बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
550 students in the district appeared for the Foundation Level-2 exam.
झज्जर। मिशन बुनियाद कार्यक्रम प्रवेश परीक्षा लेवल-2 (सत्र 2026–28) का आयोजन तीन केंद्रों पर किया गया। इसमें 592 विद्यार्थियों में से 550 ने भाग लिया। यह जानकारी बुनियाद कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी जसबीर दलाल ने दी।
विज्ञापन

लेवल-2 परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को लेवल-3 में भाग लेने का अवसर मिलेगा। लेवल-3 में सफल विद्यार्थी अंतिम रूप से मिशन बुनियाद कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे जहां वे सत्र 2026-28 में कक्षा 9वीं एवं 10वीं की पढ़ाई मिशन बुनियाद केंद्रों से पूरी करेंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी रतेंद्र सिंह ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञ जसवीर सिंह जिला गणित विशेषज्ञ, विक्रम सिंह एवं प्रवक्ता रसायन विज्ञान मदन सिंह को बुनियाद परीक्षा के लिए विशेष तौर पर नियुक्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसबीर दलाल ने बताया कि मिशन बुनियाद कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2022 में सरकारी विद्यालयों में की गई थी। कार्यक्रम का लक्ष्य विद्यार्थियों को भविष्य की सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं चाहे वे विज्ञान, वाणिज्य या किसी अन्य विषय से संबंधित हों के लिए तैयार करना है।
मिशन बुनियाद एक अनूठा और तकनीक आधारित शैक्षणिक मॉडल है जिसमें विद्यार्थी डिजिटल व सैटेलाइट क्लासरूम के माध्यम से शिक्षकों से सीधे जुड़ते हैं। इस व्यवस्था के माध्यम से प्रदेश के 103 केंद्रों पर अध्ययनरत विद्यार्थी एक साथ पढ़ते हैं जिससे राज्य-स्तरीय प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

चयनित विद्यार्थियों को यात्रा सुविधा, पाठ्यपुस्तकें व स्कूल शुल्क में छूट जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। पिछले दो वर्षों में मिशन बुनियाद के विद्यार्थियों का उल्लेखनीय चयन हरियाणा सुपर-100 कार्यक्रम में हुआ है। वर्ष 2026 से मिशन बुनियाद का रेजिडेंशियल (होस्टल) कार्यक्रम भी प्रारंभ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed