फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चुनाव के मद्देनजर असला लाइसेंस धारकों की सूची अपडेट करने के निर्देश

चुनाव के मद्देनजर असला लाइसेंस धारकों की सूची अपडेट करने के निर्देश

Mon, 04 Mar 2019 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
चुनाव के मद्देनजर असला लाइसेंस धारकों की सूची अपडेट करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। रविवार को एसएसपी अशोक कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रबंधकों, अपराध जांच शाखा झज्जर, बहादुरगढ़ व सभी चौकी के प्रभारियों की बैठक ली गई। बैठक में एसएसपी अशोक कुमार ने आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के मद्देनजर सभी थाना प्रबंधकों को अपने अपने क्षेत्र के सभी शस्त्र लाइसेंस की सूची को अपडेट करने के निर्देश दिए। ताकि लाइसेंस धारकों का असलाह थानों में जमा कराने की प्रक्रिया में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो। उन्होंने लंबे समय से थानों में इंपाउंड किए गए खड़े वाहनों को नीलामी प्रक्रिया में शामिल करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश किए। यातायात नियमों की पालना को सुनिश्चित करने के मद्देनजर सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों को थाना व चौकी स्तर पर विशेष नाके लगाकर वाहनों की गहनता से चेकिंग करने के दिशा निर्देश किए गए। बैठक में डीएसपी मुख्यालय झज्जर सुरेश कुमार, डीएसपी भारती डबास, डीएसपी झज्जर रणबीर सिंह, डीएसपी बादली अशोक कुमार, डीएसपी बहादुरगढ़ अजायब सिंह, जिला के सभी थाना प्रबंधक, सभी चौकी प्रभारी, सीआईए झज्जर व बहादुरगढ़ के प्रभारियों सहित रीडर एसपी बीर सिंह, हैड क्लर्क धर्मबीर, एमटीओ सुरेश कुमार मौजूद रहे।

लंबित मुकदमों की हुई समीक्षा
बैठक में एसएसपी ने विभिन्न थानों में दर्ज संगीन व लंबित अनसुलझे मामलों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। अज्ञात व अनसुलझे लंबित मामलों पर गहनता से कार्रवाई करके उनको जल्द से जल्द सुलझाने व दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


ठीकरी पहरा की करवाएं व्यवस्था
एसएसपी ने कहा कि गृह भेदन, पशु चोरी व अन्य आपराधिक वारदातों की रोकथाम के लिए पुलिस गश्त के अतिरिक्त सभी गांवों में ठीकरी पहरा लगवाने की व्यवस्था की जाए। थाना प्रबंधक स्वयं भी गश्त करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस पार्टियों की चैकिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed