{"_id":"5b3bce154f1c1b8a288b4723","slug":"51530646037-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में जलभराव पर जागा प्रशासन, डीसी ने फतेहगढ़ पंचायत व जन स्वास्थ्य विभाग को दिए निकासी के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में जलभराव पर जागा प्रशासन, डीसी ने फतेहगढ़ पंचायत व जन स्वास्थ्य विभाग को दिए निकासी के आदेश
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिले के विभिन्न राजकीय स्कूलों में बरसाती पानी के जमाव से बनी जलभराव की स्थिति पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। अमर उजाला ने दो जुलाई के संस्करण में इस पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद जिला उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने इस पर एक्शन लेते हुए फतेहगढ़ ग्राम पंचायत को सिंचाई विभाग की मदद से और जन स्वास्थ्य विभाग को शहर के राजकीय स्कूलों से तुरंत प्रभाव से पानी निकालने के आदेश दे दिए हैं। बता दें कि यहां जमा पानी पर मच्छर भी पनपने लगे हैं और इसके चलते मलेरिया या डेंगू फैलने की आशंका है। शिक्षा विभाग ने भी
फतेहगढ़ प्राथमिक पाठशाला के रास्ते में और सरदार झाडू सिंह चौक समीप स्थित शहीद दलबीर सिंह राजकीय विद्यालय परिसर में और कोर्ट के पिछली तरफ स्थित प्राइमरी पाठशाला परिसर में जलभराव की स्थिति से हालात विकट बने है। ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने के बाद पहले ही दिन बच्चों व स्टाफ सदस्यों को कक्षाओं तक जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा था। अमर उजाला ने दो जुलाई के संस्करण में राजकीय स्कूलों से नहीं हुई पानी की निकासी, घुटनों तक भरे पानी से गुजरकर स्कूल पहुंचे बच्चे नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
जिला प्रशासन ने फतेहगढ़ गांव के स्कूल के सामने भरे पानी की खबर पर त्वरित संज्ञान लिया है और गांव के सरपंच के अनुरोध पर सिंचाई विभाग ने उन्हें तकनीकी उपकरण उपलब्ध करवा दिए हैं। सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र ने भी इसकी पुष्टि की है। इस बारे में सिंचाई विभाग के एसडीओ वेदपाल सांगवान ने बताया है कि जलभराव की सूचना मिलते ही विभगा ने कार्रवाई शुरू कर दी है और सरपंच प्रतिनिधि को पानी निकासी के लिए मोटर सहित अन्य उपकरण भी उपलब्ध करवा दिए हैं। पानी निकासी की मोटर पर बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया गया है।
विज्ञापन
बीईओ जयप्रकाश सभ्रवाल ने बताया कि पानी निकासी तक प्राइमरी स्कूल के बच्चों की पढ़ाई की अस्थाई व्यवस्था राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कर दी गई है और साथ ही सरदार झाडू सिंह चौक व लघु सचिवालय के पीछे प्राइमरी स्कूल से पानी निकालने के लिए भी संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है। सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में बताया कि शहर के जलभराव के क्षेत्रों से पानी निकासी के कार्य के लिए नगर परिषद और जनस्वास्थ्य विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए लघु सचिवालय के पुराने भवन में कंट्रोल सेंटर भी स्थापित किया गया है, जिसके 01250-220052 नम्बर पर संपर्क करके जलभराव की शिकायत की जा सकती है।