{"_id":"5abd480c4f1c1b9a618b4678","slug":"51522354188-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी ही नहीं होगा तो कैसे बुझेगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी ही नहीं होगा तो कैसे बुझेगी आग
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
जब पानी नहीं होगा तो आग बुझेगी कैसे? एमआइई पार्ट-ए में स्थित दमकल केंद्र में 8 महीने से पानी सप्लाई करने वाला उपकरण (समर्सिबल व फायर हाइडें्रट सिस्टम) खराब है। कई अधिकारी आए और गए, किसी ने भी इसकी सुध लेने की जहमत तक नहीं उठाई। समस्या केवल यही नहीं है बल्कि कर्मचारी बूट, हेलमेट, वर्दी जैसी सुविधाओं से भी महरूम हैं। न तो सरकार और न ही प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान दे रहा है।
गर्मी में अधिक होती है आगजनी की घटनाएं
गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। वैसे भी बहादुरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र के रूप में बड़ा हब बन रहा है। अगर कहीं क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं होती हैं तो इससे कैसे निपटा जाएगा। आग को बुझाने वाले दमकल केंद्र जब स्वयं ही बीमार है तो वह कैसे आगजनी पर काबू पाएगा। दमकल विभाग इन दिनों कई तरह के संसाधनों से जूझ रहा है।
गाड़ियों में पानी भरने का सबमर्सिबल व हाइडेंट सिस्टम पड़ा है खराब
बहादुरगढ़ क्षेत्र में करीब तीन हजार छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां हैं। जबकि हाई राइज बिल्डिंग, व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी काफी संख्या में बन गए हैं। गर्मी के मौसम में इन फैक्ट्रियों में आगजन की घटनाएं होती रहती हैं। फैक्ट्रियों में फायर फाइटिंग सिस्टम की सुविधा भी नहीं मिलती। ऐसे में दमकल केंद्र के दस्ते को ही मौके पर पहुंचकर आग बुझानी पड़ती हैं। मगर जब पानी की सुविधा ही नहीं होगी तो आग पर काबू कैसे पाया जाएगा। एमआइई दमकल केेंद्र विभाग में दो लाख लीटर वाला पानी का टैंक तो करीब 7 साल पहले बना दिया गया था। उसके बाद फायर हाइडेंट सिस्टम भी लगाया गया। फिलहाल वह खराब हालत में है। उससे पानी नहीं निकल रहा।
विज्ञापन
क्यों नहीं देते अधिकारी ध्यान
यहां पर यह सवाल उठता है कि दमकल केंद्र में खराब पड़े फायर हाइडेंट सिस्टम, सबमर्सिबल को अधिकारियों की ओर से क्यों ठीक नहीं कराया गया। इस दौरान यदि कोई बड़ा हादसा हो जाता तो आग पर किस तरीके से काबू पाया जाता। खास बात यह है कि कर्मचारियों के पास गम बूट, हेलमेट व गाड़ियों में लगने वाला होज पाइप भी ठीक नहीं है। कर्मचारियों के पास जब संसाधन ही पर्याप्त नहीं होंगे तो वे कैसे आग बुझाएंगे।
कहां-कहां पर औद्योगिक क्षेत्र
बहादुरगढ़ में एमआइई-ए, बी, रोहद इंडस्ट्रियल, एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16, 17 फुटवियर पार्क, झज्जर रोड पर, शहर में ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया के अलावा छोटी-मोटी कंपनियां लाइनपार क्षेत्र व निजामपुर रोड पर चल रही हैं। फिलहाल बादली, बेरी व साल्हावास में भी दमकल केंद्र की जरूरत है।
कहां-कहां बना है दमकल केेंद्र
बहादुरगढ़ में दमकल केंद्र एमआइई क्षेत्र के पार्ट-ए, रेलवे रोड पर इंदिरा पार्क के साथ, एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16 व 17 में बनाए गए हैं। फिलहाल इंदिरा पार्क के साथ स्थित दमकल केंद्र से पानी गाड़ियों में भरा जा रहा है या फिर एमआइई दमकल केेंद्र की गाड़ियों को एचएसआईआईडीसी से पानी लाना पड़ता है जोकि एमआइई से 10 किलोमीटर दूर पड़ता है।
नप ईओ को दी गई है सबमर्सिबल खराब होने की सूचना : पालीवाल
इस बारे में नगर परिषद के ईओ (कार्यकारी अधिकारी) अपूर्व चौधरी को बताया है। उन्होंने जल्द ही इस पंप व खराब पड़े सिस्टम को दुरुस्त कराने की बात कही है। अगले एक-दो दिनों में इसे ठीक करवाया जाएगा।
-टीआर पालीवाल, दमकल केंद्र इंचार्ज बहादुरगढ़।
जल्द कराया जाएगा समर्सिबल ठीक : ईओ
एमआईई स्थित मुख्य दमकल केंद्र में लगे सबमर्सिबल पंप के खराब होने की जानकारी मिली है और उसे जल्द ठीक कराया जाएगा। दमकल अधिकारियों ने दमकल केंद्र के वाटर टैंक में जलापूर्ति विभाग से पानी की आपूर्ति आरंभ कराने की मांग की थी। इस संबंध में हमने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत की। लेकिन एमआइई में जलापूर्ति की जिम्मेदारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के जलापूर्ति विभाग की है। हमने हुडा अधिकारियों से बातचीत कर ली है। नहर का पानी सबमर्सिबल पंप से मिलने वाले भू-जल के मुकाबले दमकल गाड़ियों के लिए ज्यादा अनुकूल है। इसलिए जलापूर्ति के लिए कनेक्शन शीघ्र कराया जाएगा।
-अपूर्व चौधरी, ईओ नगर परिषद बहादुरगढ़