{"_id":"5a04c8914f1c1b3c3d8b65bd","slug":"51510262929-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक के आदर्श नगर से लापता युवक का नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक के आदर्श नगर से लापता युवक का नहर में मिला शव
Updated Fri, 10 Nov 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पांच दिन पहले संदिग्ध परिस्थितयों में गायब हुआ था सत्यवान
-रोहतक के पीजीआईएमएस में होगा शव का पोस्टामार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी।
रोहतक के आदर्श नगर में हेयर सैलून चलाने वाला युवक पिछले पांच दिन पहले संदिग्ध परिस्थितयों में गायब हुआ था। युवक का शव गुरुवार को गोच्छी-बिसाहन मार्ग के पास जवाहर लाल नेहरू कैनाल में तैरता मिला।
राजस्थान मूल का सत्यवान करीब सात वर्षों से अपने साले सुंदरपाल के साथ रोहतक में हेयर सैलून चला रहा था। वीरवार को जब सत्यवान का शव जेएलएन में ग्रामीणों ने तैरता हुआ पाया तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। बाद में बेरी थाने से एएसआई ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और शव को जेएलएन नहर से बाहर निकलवाया। परिजनों ने लापता सत्यवान की तलाश अपने स्तर पर आसपास, रिश्तेदारियों व अन्य स्थानों पर की। लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुलिस में लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
पुलिस के अनुसार मृतक की जेब में मिले पर्स में रखे पहचान पत्र से ही सत्यवान की पहचान हो पाई। इस बारे में सत्यवान के साले सुंदरपाल ने 7 नवंबर को रोहतक जिले के अर्बन स्टेट थाने में मामला दर्ज कराया था। सत्यवान की मौत कैसे हुई या फिर किसी ने उसकी हत्या कर उसके शव को जेएलएन नहर में फेंका है इसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी रोहतक स्थित अर्बन एस्टेट थाने के अलावा मृतक के परिजनों को भी दी है।
विज्ञापन
वर्जन
नहर से निकले शव की पहचान राजस्थान के जिला झुंझनू के गांव दौगड़ा निवासी सत्यवान के रूप में हुई। शव को झज्जर के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। शुक्रवार को रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
-ओमप्रकाश, एएसआई
पुलिस थाना बेरी
----------------