फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अखिल भारतीय जाट महासभा का राष्ट्रीय युवा प्रशिक्षण शिविर 15 को

अखिल भारतीय जाट महासभा का राष्ट्रीय युवा प्रशिक्षण शिविर 15 को

Sun, 08 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट महासभा का राष्ट्रीय युवा प्रशिक्षण शिविर 15 को
जाट महासभा का प्रशिक्षण शिविर 15 को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय युवा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन 15 अक्तूबर को नई दिल्ली में किया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को महासभा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता विरेंद्र सांगवान अटेला केे नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया गया। इस दौरान नया अटेला, डोहका, डोहका हरिया, डोहका दीना, बिलावल, छपार, डोहकी, मानकावास व चरखी गांवों का दौरा किया गया। इस दौरान विरेंद्र सांगवान अटेला ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर नई दिल्ली के पटेल हाउस स्थित मावलंकर हाल में आयोजित किया जाएगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय जाट महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंजाब सूबे के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरमिंद्र सिंह शिरकत करेंगे। इसके साथ ही अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय स्तर के सभी बड़े नेता भी इस एक दिवसीय शिविर में शिरकत करेंगे। इसमें मुख्य रूप से युवाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा। बेरोजगारी व अन्य समस्याओं के कारण गलत राह चुन लेने वाले जाट युवाओं को सही मार्ग पर लाने के लिए विचार- विमर्श भी होगा। इसके साथ ही समाज की समस्याओं को हल करने व आरक्षण को लागू करवाने के लिए कोर कमेटी निर्माण भी प्रस्तावित है। इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग आयोग की चेयरमैन नियुक्ति के लिए प्रतिनिधि मंडल का गृहमंत्री से मिलना भी प्रस्तावित है। इस अवसर पर प्रहलाद सिंह, जसबीर डोहकी, संदीप बिलावल, राकेश, मुकेश, सुरेंद्र कालूवाला, महिपाल, नवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed