फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   51 mm rain in 24 hours, colonies filled with 1.5 feet water

Jhajjar-Bahadurgarh News: 24 घंटे में 51 मिलीमीटर बारिश, कॉलोनियों में भरा डेढ़ फीट पानी

Thu, 04 Sep 2025 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 04 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
51 mm rain in 24 hours, colonies filled with 1.5 feet water
-फोटो 54 : धर्म विहार कॉलोनी में भरा बारिश का पानी। संवाद
बहादुरगढ़। बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। बहादुरगढ़ शहर में भारी बारिश के कारण मुंगेशपुर ड्रेन ओवरफ्लो हो गई। इससे रिहायशी क्षेत्रों में पानी भर गया। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की कई फैक्ट्रियां भी जलमग्न हो गईं। इस आपदा से निपटने के लिए झज्जर जिले के डीसी पूरे प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम को राहत और बचाव कार्यों के लिए तैनात किया गया है। टीम ने प्रभावित इलाकों में राहत कार्य शुरू कर दिया है, जिसमें लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना और आवश्यक सामग्री वितरित करना शामिल है।
विज्ञापन


शहर के धर्म विहार, विवेकानंद नगर, परनाला, छोटूराम नगर, आधुनिक औद्योगक क्षेत्र पार्ट-ए व बी, टिकरी गांव, झाड़ोदा, सेक्टर-2, सेक्टर-6, रेलवे रोड, झील मोहल्ला, निजामपुर रोड, बाग वाला मोहल्ला, परनाला गांव स्थित पीएम श्री स्कूल, बालौर रोड, सेक्टर 7 हाउसिंग बोर्ड, दिल्ली-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर भी कई स्थानों पर काफी मात्रा में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

कॉलोनियों से लोगों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। झील वाला मोहल्ला में तो लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। धर्म विहार और विवेकानंद नगर कॉलोनी के लोगों सुरेश कुमार, अमित कुमार, रविंद्र शर्मा, अंशू, मनोज शर्मा का कहना है कि इस बार बारिश कहीं ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कारण कई कॉलोनियों में डेढ़ फीट से ज्यादा पानी भर गया है। कॉलोनी के साथ लगती मुंगेशपुर ड्रेन भी ओवरफ्लो हो रही है। इसके चलते लोगों को दिक्कत हो रही है। पिछले 24 घंटे में 51 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग की ओर से अभी और बारिश की संभावना जताई गई है।

-फोटो 54 : धर्म विहार कॉलोनी में भरा बारिश का पानी। संवाद

-फोटो 54 : धर्म विहार कॉलोनी में भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed