फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   51 found corona infected, 53 won the battle

51 मिले कोरोना संक्रमित, 53 ने जीती जंग

Tue, 15 Feb 2022 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
51 found corona infected, 53 won the battle
झज्जर। कोरोना संक्रमण के मामले निरंतर घट रहे हैं। सोमवार को 51 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं जबकि 53 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 141 रह गई है। इनमें से 11 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि 130 को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें निरंतर आइसोलेशन में रखे गए मरीजों से संपर्क साधते हुए उनको इलाज मुहैया करा रही है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया का कहना है कि इस समय कोरोना के मरीज कम अवश्य हुए हैं, लेकिन खतरा बरकरार है। जिले के 1050 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट सोमवार को आई है। इनमें से 51 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। सोमवार को सैंपलों की संख्या बढ़ाई गई है और 1225 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अब तक जिले में 780060 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। 75341 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना की जांच के लिए अस्पतालों के अलावा क्षेत्र में भी टीमों को भेजा जा रहा है। वहीं वैक्सीनेशन प्रक्रिया भी निरंतर चल रही है।
विज्ञापन

जिले में 9 लोगों की हो चुकी मौत
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तक जिले में 336 कोरोना संक्रमित मरीजों को मौत हुई थी। जिले में 20 दिसंबर 2021 के बाद तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण के कारण नौ लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इस बार कोरोना के संक्रमितों के ठीक होने में चार से पांच दिन का समय लग रहा है और दूसरी लहर से मौत का आंकड़ा भी काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed