फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   50 thousand rupees were taken out from three women by cutting their bags with a blade

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन महिलाओं पर ब्लेड से बैग काटकर 50 हजार निकाले

Wed, 08 Jan 2025 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 08 Jan 2025 03:32 AM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees were taken out from three women by cutting their bags with a blade
बहादुरगढ़। शहर के रेलवे रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से पैसे निकलवाकर ऑटो में बैठकर अपने घर जा रही एक महिला का तीन महिलाओं ने बैग काटकर 50 हजार रुपये उड़ा दिए। पुलिस को दी शिकायत में ओमपति ने बताया कि 6 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी भतीजी रितु के साथ रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पैसे निकलवाने के लिए गई थी। उसने अपने खाते से 50 हजार रुपए निकलवाए थे। इसके बाद वह और उसकी भतीजी ऑटो में बैठकर घर के लिए चली थी। ऑटो में उनके साथ तीन महिलाएं भी बैठ गई। बाद में वह विश्वकर्मा चौक पर उतर गई। जब वे पावर हाउस चौक के पास पहुंची तो उन्होंने अपना बैग चैक किया तो बैग ब्लेड से कटा हुआ था और उसमें रखे 50 हजार रुपए गायब थे। आरोप है कि उक्त महिलाओं ने उसके पैसे निकाले हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed