फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   50 meters away from the city police station, a young man was killed by hitting him on the head with a stone.

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर थाने से 50 मीटर दूर युवक की पत्थर से सिर पर वारकर हत्या

Thu, 17 Oct 2024 04:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 17 Oct 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
50 meters away from the city police station, a young man was killed by hitting him on the head with a stone.
-फोटो 54 : वारदात स्थल पर जांच करती थाना शहर पुलिस।
बहादुरगढ़। शहर थाना से 50 मीटर दूर एक युवक की पत्थर से वारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। बुधवार की सुबह जब लोग सड़क पर आए तो देखा कि दिल्ली-रोहतक रोड पर रेस्ट हाउस के सामने एक युवक का शव पड़ा है। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

युवक की पहचान बहादुरगढ़ के लाइनपार क्षेत्र के रहने वाले रवि के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की हत्या किसने और क्यों कि इस बारे में पुलिस पता लगा रही है। थाना शहर के नजदीक बुधवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा था। घटना का पता सुबह के समय चला। जब लोग अपने घरों से बाहर निकले। युवक के सिर पर पत्थर से एक के बाद एक कई वार किए गए थे।
विज्ञापन

मृतक की पहचान लाइनपार के कमल विहार निवासी रवि कुमार के रूप में हुई। दरअसल मृतक के हाथ की हथेली पर एक मोबाइल नंबर अंकित था। हालांकि इसके कुछ अंक मिटे हुए थे। हाथ की उंगलियों पर अंग्रेजी के अलग-अलग अल्फाबेट्स लिखे हुए हैं। जिन पर रवि लिखा था। पुलिस के काफी प्रयास के बाद पहचान हुई। पुलिस ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया। पहचान के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों की ओर से पुलिस को बताया गया है कि रवि के पास मंगलवार शाम कोई कॉल आई थी और वह दो युवकों के साथ गया था। बताया गया है कि रवि नशे का आदी था। शक जाहिर किया गया है कि रवि की हत्या उन्होंने ने ही की है। फिलहाल पुलिस उनका पता लगा रही है।




वर्जन
दिल्ली-रोहतक रोड पर सुबह एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। मृत युवक की पहचान रवि निवासी लाइनपार के रूप में हुई है। हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।-हरेश कुमार, एसएचओ, शहर थाना बहादुरगढ़।







--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed