{"_id":"6670beb93b1a499588008e34","slug":"494-complaints-received-in-5-solution-camps-bahadurgarh-news-c-17-1-roh1009-445205-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 5 समाधान शिविरों में आई 494 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 5 समाधान शिविरों में आई 494 शिकायतें
Tue, 18 Jun 2024 04:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिले में अब तक आयोजित हो चुके 5 शिविरों में 494 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। डीसी ने दावा किया कि शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि समाधान शिविर का जिले में सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। जिला के सभी विभागों के अधिकारी लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में मौजूद रहते हैं व नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाता है। डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने ‘समाधान प्रकोष्ठ‘ नामक पहल की है, जिसका उद्देश्य शिकायत निवारण प्रक्रिया को व्यवस्थित करना और लोगों की चिंताओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करना है। प्रत्येक शिकायत को शिकायतकर्ता की पीपीपी आईडी, संबंधित विभाग और शिकायत के विवरण के साथ दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। नीतिगत मामलों से जुड़ी शिकायतों को स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जा रहा ताकि नियमानुसार उन पर कार्रवाई की जा सके। डीसी ने आमजन से आह्वान किया कि वह अपनी समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार के निर्देशों पर जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक कार्यदिवस में आयोजित किये जा रहे शिविर में लेकर आएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समस्याओं के समाधान को लेकर पूरी गंभीरता के साथ एक्शन लिया जाता है व जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाता है।