{"_id":"612e83238ebc3eb6907c5235","slug":"46-mm-rain-in-2-hours-bahadurgarh-news-rtk6225852106","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे में 46 एमएम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे में 46 एमएम बारिश
विज्ञापन
सड़क पर जमा पानी के बीच से होकर गुजरती कार।
- फोटो : Bahadurgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों बाद मंगलवार को फिर बारिश हुई। करीब दो घंटे तक चली 46 एमएम बारिश हुई। शहर के विभिन्न रिहायशी क्षेत्रों के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी जलभराव हो गया। सब्जी मंडी पानी से लबालब हो गई। शहर बदहाल सड़कों पर पानी भरने से वाहनों को दिक्कत हुई। जलनिकासी व्यवस्था फिर फेल नजर आई। गलियों में ड्रेनेज व्यवस्था फेल होने से काफी घरों में भी भर गया।
बता दें कि पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी थी जिसके कारण लोगों का जीना बेहाल हो रहा था। मंगलवार को करीब 11 बजे बारिश होने का सिलसिला शुरू हुआ जो दोपहर करीब 1 बजे तक जारी रहा। शहर के अधिकतर वार्डों में स्थिति यह हो गई थी कि हर गली व सड़क पानी से लबालब नजर आई। पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण हालात काफी बदतर नजर आए। बारिश के कारण अनेक घरों और दुकानों में पानी घुस गया। शहर में झज्जर रोड, सेक्टर-6, सैनीपुरा, दयानंद नगर, महावीर पार्क, धर्मपुरा, लाइनपार, नागरिक अस्पताल, पुराना बस स्टैंड, कृषि विभाग कार्यालय परिसर, पुराना व नया औद्योगिक क्षेत्र, सब्जी मंडी समेत कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई। कई सड़कों पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित हुआ। शहर में अति व्यस्त सड़कों के किनारे सीवर पाइप लाइन बिछाने का काम किया गया था और उसके बाद ठीक से भराई नहीं की गई। बारिश के दिनों में ये गड्ढे जानलेवा बने हैं। सड़क पर बारिश का पानी भरने से हाइवे पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। कई स्थानों पर तो शाम तक भी जलभराव का स्तर इतना ज्यादा रहा कि लोगों को घुटनों से ऊपर तक पानी में चलकर जाना पड़ा।
नागरिक अस्पताल परिसर बारिश के पानी से लबालब हो गया। अस्पताल की इमरजेंसी से लेकर ओपीडी परिसर तक सड़कों पर 2 से 3 फुट तक पानी नजर आया। अनेक मरीजों को पानी में से होकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ा। स्वास्थ्य कर्मचारी व डाक्टर सभी परेशान हुए। ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से अस्पताल परिसर तालाब बन गया। दुपहिया से लेकर कार तक भी पानी में डूब गए। कुछ के वाहन खराब हो गए।
विज्ञापन
बारिश से आंदोलनकारी किसान भी परेशान हुए। उनके तंबुओं में भी पानी भरने से दिक्कत हुई। अनेक किसानों का खाने पीने का सामान भीग गया। दिनभर किसान बारिश से बचने के लिए प्रयास करते दिखे। टीकरी बार्डर धरनास्थल के पास भी जल निकासी ठीक न होने से किसानों की नियमित सभा नहीं हो पाई। पंडाल में पानी भरा गया।

बाग वाला मौहल्ला की गलियों में जमा बारिश के पानी से गुजरती महिला।- फोटो : Bahadurgarh