{"_id":"5c7d6c85bdec221424305ad7","slug":"41551723653-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक बोले- विकासात्मक कार्यों में लाएं तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक बोले- विकासात्मक कार्यों में लाएं तेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में सोमवार को एसडीएम तरुण कुमार पावरिया ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने शहर में चल रही विकास कार्यों को समयबद्धता के साथ पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य को पूरा करवाने में सहभागी बनेंगे। इस दौरान लोक निर्माण, नगर परिषद व राजस्व विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पहुंचे विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने बैठक शुरू होने से पहले नवनियुक्त एसडीएम पावरिया का विभागीय स्तर पर स्वागत किया। एसडीएम ने बहादुरगढ़ उपमंडल में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा में अधिकारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण सड़कों पर हुए गड्डड्ढों का सुधारीकरण करते हुए सभी सड़कों का सुधारीकरण कार्य साथ-साथ किया जाए। साथ ही रात के समय अंधराकमय स्थिति शहर की सड़कों पर न हो इसके लिए स्ट्रीट लाइट के रूप में बिजली व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि गेट वे आफ हरियाणा बहादुरगढ़ शहर विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा हैए ऐसे में सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए परियोजनाओं को मूर्त रूप देने में अपनी सक्रिय भूमिका अदा करें। उन्होंने बीते दिनों ओलावृष्टि के कारण गांव लोवा खुर्द व नूना माजरा में किसानों को हुए नुकसान को देखते हुए स्पेशल गिरदावरी करने के भी निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक सही तरीके से पहुंचाने में अधिकारियों की मुख्य भूमिका है, ऐसे में संबंधित विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढंग से करते हुए लोगों को लाभान्वित करें। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता केएस पठानिया, बीडीपीओ रामफल, एआईपीआरओ दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार जगबीर सिंह, कानूनगो पूनम चंद गौड़, यज्ञदत्त शर्मा, सुभाष, कार्यालय उपाधीक्षक विनोद कुमार, नगर परिषद सचिव मुकेश कुमार, एमई ओमदत्त, पटवारी श्याम, अनिल शर्मा, संजीत व प्रदीप सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।