फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हर घर संजीवनी: बादली विस के हर घर में लगेगा नींबू का पौधा

हर घर संजीवनी: बादली विस के हर घर में लगेगा नींबू का पौधा

Fri, 03 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
हर घर संजीवनी: बादली विस के हर घर में लगेगा नींबू का पौधा

विज्ञापन
झज्जर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की पहल पर बादली विधान सभा क्षेत्र में 11 अगस्त को एक अनूठा अभियान चलेगा। करीब एक से दो घंटे की कवायद के बीच बादली विस क्षेत्र के घर-घर में नींबू के पौधे रोपित किए जाएंगे। पर्यावरण के प्रति प्रेम, जागरूकता और पौधागिरी के प्रति नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य के साथ हर घर संजीवनी अभियान के साथ इस लक्ष्य को सफल करने के लिए कृषि मंत्री धनखड़ अभियान की सफलता को लेकर स्वयं मानिटरिंग कर रहे हैं।
हर घर संजीवनी अभियान को लेकर वीरवार को संवाद भवन में कृषि मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों, ग्राम सचिवों, ग्रामीण विकास के लिए तरुण व अन्य विभिन्न संगठनों की बैठक कर अभियान को शत-प्रतिशत सफल करने के निर्देश के साथ-साथ अभियान के विभिन्न मुद्दों पर जमीनी तौर पर मंथन किया। कृषि मंत्री ने कहा कि वे स्वयं ही इस अभियान की आशांवित सफलता एवं पर्यावरण जागरूकता के लिए-औषधीय पौधा नींबू, इसलिए चुना।
विज्ञापन

बादली विस के अधिकतर गांवों का दौरा अभियान की निर्धारित तिथि से पहले करेंगे। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के 101 गांवों के सभी घरों में हर घर संजीवनी के तौर पर 11 अगस्त को नींबू का पौधा पहुंचेगा जिसे हर परिवार खुशी स्वेच्छा से रोपित करेगा। खास बात यह है कि इस कार्य को एक से दो घंटे के बीच ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चूंकि जिले की भूमि नींबू जैसे पौधे के लिए उपयुक्त है। साथ ही नींबू बहुउपयोगी एवं औषधीय पौधा है। कृषि मंत्री ने कृषि, बागवानी एवं पंचायत अधिकारियों को अभियान की सफलता के लिए निर्देश देते हुए टीम वर्क के तौर पर काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सीटीएम अश्विनी कुमार, डीडीपीओ हरि सिंह श्योराण, ग्रवित के स्टेट कोर्डिनेटर डॉ. राजीव कटारिया, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. रोहताश सिंह, डीपीएम ग्रवित अनिल दहिया, ग्राम सचिव, कृषि एवं बागवानी विभाग के अधिकारी, टीम विलेज हैड, बादली, सुबाना व कुलाना मंडलों से पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed