फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ट्रेन सेवाओं में विस्तार के लिए डीआरएम से मिले विधायक, सौंपा मांगपत्र

ट्रेन सेवाओं में विस्तार के लिए डीआरएम से मिले विधायक, सौंपा मांगपत्र

Tue, 24 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन सेवाओं में विस्तार के लिए डीआरएम से मिले विधायक, सौंपा मांगपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी से इनेलो विधायक राजदीप फौगाट ने दादरी जिले में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए बीकानेर में रेलवे मंडल के डीआरएम एके दुबे से मुलाकात की। विधायक ने डीआरएम को पत्र सौंप भिवानी से वाया चरखी दादरी होते हुए दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करवाने और दादरी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव की मांग की है। विधायक राजदीप ने पत्र में बताया कि चरखी दादरी अब जिला बन चुका है। इसके बावजूद यहां रेल सेवाओं की भारी कमी है।
दादरी से देश, प्रदेश की राजधानियों से कोई सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं है। जिस कारण यहां की आबादी को अपने विभिन्न कार्यों से आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजदीप ने बताया कि इस क्षेत्र से हर रोज हजारों की संख्या में लोग रोजगार, व्यापार और अन्य कार्यों के लिए दिल्ली आते-जाते हैं। सीधी रेल सेवा नहीं होने से उन्हें अन्य सवारी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है जिससे उन्हें समय और आर्थिक हानि होती है। दादरी से सीधी दिल्ली रेल सेवा उपलब्ध होने से रेलवे का राजस्व भी बढ़ेगा और क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा। विधायक ने कहा कि भिवानी से दिल्ली के लिए 6 ट्रेन चलती हैं लेकिन चरखी दादरी से एक भी ट्रेन नहीं है। इसलिए पैसेंजर ट्रेन नंबर 54424 जो सुबह पांच बजे भिवानी से सीधी दिल्ली के लिए चलती है उसे वाया चरखी दादरी, रेवाड़ी से सीधा दिल्ली किया जाए ताकि क्षेत्र में रेल सेवा बेहतर हो सके।
विज्ञापन

कटरा एक्सप्रेस, गरीब रथ के दादरी ठहराव की मांग
विधायक राजदीप ने दादरी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव की मांग भी डीआरएम से की। राजदीप ने कहा कि हर सोमवार को ट्रेन नंबर 19415 कटरा एक्सप्रेस अहमदाबाद से चलकर दोपहर 12:43 पर दादरी स्टेशन को क्रॉस कर मां वैष्णो देवी जाती है और हर बुधवार को वहां से चलकर ट्रेन नंबर 19416 सुबह 6:02 बजे दादरी स्टेशन क्रास कर अहमदाबाद पहुंचती है। दादरी क्षेत्र से भी मां वैष्णो देवी और इस रूट पर लगने वाले अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, अलवर, भटिंडा, जालंधर, अमृतसर और पठानकोट आदि कई शहरों में यहां के लोगों का आना-जाना होता है। लेकिन इन ट्रेनों का यहां ठहराव नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed