फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जच्चा-बच्चा अस्पताल में महिला व बाल रोग विशेषज्ञ की जल्द हो तैनाती

जच्चा-बच्चा अस्पताल में महिला व बाल रोग विशेषज्ञ की जल्द हो तैनाती

Sat, 14 Jul 2018 12:18 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
जच्चा-बच्चा अस्पताल में महिला व बाल रोग विशेषज्ञ की जल्द हो तैनाती
चरखी दादरी। शहर के सामाजिक संगठनों से जुड़े व्यक्तियों ने पुराना सिविल अस्पताल भवन में मंजूर हुए जच्चा-बच्चा केंद्र में चिकित्सक व अन्य स्टाफ तैनात किए जाने की मांग उठाई है। सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि अस्पताल भवन में जल्द ही सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं शुरू होनी चाहिएं। जिले की आबादी के अनुरूप यहां सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं होनी चाहिएं। इस समय महिला व बाल रोगों से संबंधित मामलों में रोहतक, हिसार, गुरुग्राम जाना पड़ता है जहां इलाज काफी महंगा पड़ता है। इन सामाजिक व्यक्तियों का कहना है कि चिकित्सा के मामले में सरकार को पीछे नहीं हटना चाहिए। खासकर महिला व बच्चों के स्वास्थ्य के मामले में तो और विशेेष ध्यान देेने की जरूरत है। चरखी दादरी अब जिला बन चुका है इस लिहाज से यहां चिकित्सा सुविधाओं में भी विस्तार होना चाहिए। सरकार ने पुराना सिविल अस्पताल भवन में जच्चा-बच्चा अस्पताल मंजूर तो कर दिया है अब यहां करीब डेढ़ साल से चिकित्सा सुविधाएं शुरू नहीं हो पा रही हैं। सामाजिक व्यक्तियों ने सरकार से जल्द ही यह सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सुविधाएं मिलेंगी तो नहीं जाना पड़े दूसरे शहरों में
स्वास्थ्य के मामले में सरकार को तत्परता से काम करना चाहिए। जच्चा-बच्चा अस्पताल में सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं जल्द ही शुरू होनी चाहिएं। सभी प्रकार के रोगों की टेस्ट मशीन लगनी चाहिए ताकि रोहतक, दिल्ली व हिसार न जाना पड़ेे।
विज्ञापन

मुकेश जैन, प्रवक्ता व्यापार मंडल यूनिट-25

अस्पताल भवन में भी सुधार होना चाहिए। 30 बेड के इस अस्पताल भवन में भी सुधार किए जाने की सख्त जरूरत बनी हुई ताकि यहां सभी प्रकार की मशीनें लगाई जा सकें। सरकार ने जब मातृ-शिशु अस्पताल को मंजूरी दे दी तो अब सुविधाओं में भी विस्तार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल ग्रोवर, सामाजिक कार्यकर्ता
अस्पताल में सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं जल्द ही शुरू होनी चाहिए। शिशु नर्सरी, ऑप्रेशन सुविधा, महिला रोग विशेषज्ञों की तैनाती होनी चाहिए। सरकार को महिला व बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। अस्पताल भवन का भी विस्तार होना चाहिए।

राजेश सोनी, सचिव गणेश भक्त मंडल
सिविल अस्पताल में स्वीकृत सभी 44 पदों पर जल्द ही तैनाती होनी चाहिए। एसएमओ सहित महिला रोग व बाल विशेषज्ञों की तैनाती होनी चाहिए। इस समय जिले में महिला व बाल रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। सरकार से आग्रह है कि जल्द ही यहां सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं शुरू करवाई जाए।

कृष्ण फौगाट,अध्यक्ष शहीद भगत सिंह सेना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed