{"_id":"5a00cd6d4f1c1b87698b9c63","slug":"41510002029-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी उठाने को लेकर प्राइवेट बस चालकों में कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारी उठाने को लेकर प्राइवेट बस चालकों में कहासुनी
Updated Tue, 07 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवारियों के लिए प्राइवेट बस चालकों में कहासुनी, लगा जाम
बौंदकलां।
रोहतक-दादरी रूट पर चलने वाली दो निजी बसों के परिचालकों में सोमवार को सवारियां बैठाने के लिए बौंदकलां अड्डे के समीप कहासुनी हो गई। दोनों बसों को सड़क पर खड़ा कर परिचालक आपस में उलझने लगे। इससे मुख्यमार्ग की ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो गई और जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानियां झेलनी पड़ी। इसके बाद सवारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब पौने 11 बजे एक निजी बस रोहतक की तरफ से आकर बौंदकलां अड्डे पर रुकी। इसके पीछे पीछे एक और बस आकर रूक गई। इसी बीच दोनों बसों के चालकों और परिचालकों में सवारियां बैठाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों बस चालक बीच रास्ते बसों को रोककर आपस में उलझने लगे। इससे मुख्य मार्ग पर जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। ग्रामीणों और बस की सवारियों ने बीच बचाव करके दोनों बसों के परिचालकों को बसें चलाने के लिए कहा और इस पर कुछ समय बाद ही दोनों बसें चरखी दादरी की ओर रवाना हो गई।