फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जनता कालेज में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित

जनता कालेज में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित

Sun, 08 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
जनता कालेज में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जनता महाविद्यालय में शनिवार को कंप्यूटर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रामनिवास यादव और उप प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में कला, वाणिज्य व विज्ञान प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं की 12 टीमों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. रामनिवास यादव व उप प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र अग्रवाल ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं कंप्यूटर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शिव कांत ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर विषय का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में हर कार्य में कंप्यूटर के ज्ञान की आवश्यकता है। आज के समय में वही सबसे शक्तिशाली है जिसके पास कंप्यूटर का सबसे ज्यादा ज्ञान है। गणित विभागाध्यक्ष डॉ. आईएस गुप्ता ने भी विचार रखे। इस अवसर पर प्रवक्ता मधु सिंघल व रश्मि ने प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed