फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   369 schools in 14 districts did not update mid-day meal data, clarification sought

Jhajjar-Bahadurgarh News: 14 जिलों के 369 स्कूलों ने मिड-डे मिल का डाटा नहीं किया अपडेट, मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 30 Nov 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 30 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
369 schools in 14 districts did not update mid-day meal data, clarification sought
झज्जर।
विज्ञापन


सभी प्राथमिक व अपर प्राथमिक स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मिल की रिपोर्ट पोर्टल पर प्रतिदिन अपडेट करनी होती है।
प्रदेश के 369 स्कूलों ने यह रिपोर्ट अपडेट नहीं की है। मौलिक स्कूल शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 369 स्कूलों के मिड-डे मिल इंचार्ज की ओर से रिपोर्ट अपलोड नहीं करने पर स्पष्टीकरण मांगा है। सभी को तीन दिन के अंदर-अंदर स्पष्टीकरण देना होगा। साथ ही जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को उनके स्तर पर कार्रवाई कर निदेशालय को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा फतेहाबाद के 83, महेंद्रगढ़ के 59 और रेवाड़ी के 46 स्कूल शामिल हैं।

स्कूलों के मिड-डे मिल इंचार्ज को प्रतिदिन बच्चों को ताजा पकाया हुआ भोजन परोसा जाने की रिपोर्ट एएमएस पोर्टल पर 100 प्रतिशत अपडेट करनी अनिवार्य होती है। विभाग के निर्देश के बावजूद भी अधिकतम जिलों के डाटा एएमएस पोर्टल पर शत-प्रतिशत अपडेट नहीं हुए हैं। 28 नवंबर की एएमएस रिपोर्ट के अनुसार केवल फरीदाबाद, हिसार, जींद, कैथल, पलवल, पंचकूला, पानीपत व रोहतक जिलों ने ही शत-प्रतिशत एएमएस डाटा अपडेट किया है, बाकी 14 जिलों के 369 स्कूलों में एएमएस का डाटा अपडेट नहीं किया गया है। विभाग ने आशंका जाहिर की है कि 28 नवंबर को स्कूल में उपस्थित बच्चों को क्या भोजन नहीं परोसा गया होगा। ऐसे में विभाग ने 369 स्कूलों के मिड-डे मिल इंचार्ज का स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



जिले का नाम कुल स्कूलों की संख्या रिपोर्ट न करने वाले स्कूल
अंबाला 766 11

भिवानी 741 16
चरखीदादरी 367 28
फरीदाबाद 377 0
फतेहाबाद 609 83

गुरुग्राम 574 18
हिसार 856 0

झज्जर 519 18
जींद 719 0
कैथल 588 0
करनाल 776 24
कुरुक्षेत्र 775 35

महेंद्रगढ़ 720 59
मेवात 891 5
पलवल 598 0
पंचकूला 418 0
पानीपत 416 0
रेवाड़ी 638 46
रोहतक 406 0
सिरसा 821 3
सोनीपत 711 17
यमुनानगर 915 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed