{"_id":"63ed2fc06dc1c7a33f0bc7f7","slug":"330-lakh-duped-jhjhar-news-c-17-1-67713-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर-बहादुरगढ़: कस्टमर केयर से आई कॉल, खाते से उड़ गए 3.30 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर-बहादुरगढ़: कस्टमर केयर से आई कॉल, खाते से उड़ गए 3.30 लाख
Thu, 16 Feb 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव मातनहेल निवासी एक व्यक्ति को कस्टमर केयर का फर्जी कर्मचारी बन कर ठग ने 3 लाख 30 हजार रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित ने साइबर क्राइम में 1930 पर काल कर शिकायत दर्ज करवाई है।
मातनहेल निवासी भूतपूर्व सैनिक राजीव सुपुत्र ईश्वर ने बताया कि वह फौज से सेवानिवृत्ति के बाद फिलहाल उप तहसील साल्हावास में ग्रुप-डी में नौकरी करता है। गत दिवस उसके मोबाइल नंबर पर एक फोन आया। इस दौरान कस्टमर से बात करने के लिए उसे आठ नंबर दबाने को कहा जब उसने आठ नंबर दबाया तो उसके क्रेडिट कार्ड से 2 लाख 30 हजार रुपए कट गए लेकिन मैसेज न आने की वजह से उसे इस बात का पता नहीं लग पाया कि उसके साथ ठगी हो चुकी है। 2 दिन बीत जाने के बाद उसके पास फिर से उसी नंबर से फोन आया और फिर उसे कस्टमर केयर से बात करने के लिए आठ दबाने के लिए कहा। जब उसने आठ दबाया तो उसके दूसरे क्रेडिट कार्ड से भी एक लाख रुपए कट गए। पीड़ित को जब ठगी का पता चला तो उसने बैंक से दोनों क्रेडिट कार्ड की स्टेटमेंट निकलवाई। उन्होंने अपने साथ हुए फ्रॉड होने के बारे में साइबर क्राइम झज्जर में शिकायत दर्ज करवाई है तथा 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई।
मामला उनके संज्ञान में नहीं है क्योंकि मैं दो दिन से बाहर था। हो सकता है साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करवाई गई हो, शिकायत आने में समय लगता है जैसे ही उनके पास शिकायत आती है मामले की जांच शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
-नितीश कुमार, चौकी इंचार्ज, मातनहेल।