फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   3263 registry will be done 10 70 villages on August 15

15 अगस्त तक 70 गांवों में होगी 3163 रजिस्ट्री, जिले में ड्रोन फ्लाइंग कार्य पूरा

Sun, 18 Jul 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
3263 registry will be done 10 70 villages on August 15
जिले में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक देने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों को उनकी संपत्ति के दस्तावेज सौंपने के साथ ही दावे-आपत्तियों को लेकर समाधान भी सुनिश्चित करने में प्रशासन की उल्लेखनीय भागीदारी है। 15 अगस्त तक 70 गांवों में 3163 रजिस्ट्री की जाएंगी। जिले में फ्लाइंग ड्रोन से कार्य पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन

यह बात डीसी श्याम लाल पूनिया ने कही। वे स्वामित्व योजना की प्रगति की समीक्षा संबंधित अधिकारियों के साथ कर रहे थे। डीसी ने इससे पहले हरियाणा के वित्तायुक्त संजीव कौशल को वीसी के माध्यम से जिले में क्रियान्वित स्वामित्व योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी भी दी। साथ ही उनके की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने बारे संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए।
विज्ञापन

डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि जिले के 247 गांवों में स्वामित्व योजना को मूर्त रूप से लागू किया जा रहा है और सभी गांवों में अब तक ड्रोन फ्लाइंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 21 गांवों में 1386 रजिस्ट्री करते हुए ग्रामीणों को उनकी जमीन के मूल दस्तावेज सौंपे जा चुके हैं और इसी श्रंखला में प्रशासन ने आगामी 15 अगस्त तक जिला के कम से कम 70 गांवों में 3163 रजिस्ट्री करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि टीम भावना के साथ जिला में स्वामित्व योजना का क्रियान्वयन करते हुए लाल डोरा मुक्त गांव बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों को उनकी जमीन का मालिकाना हक देने के लिए निरंतर विभागीय स्तर पर प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है और जल्द ही पूरे जिले को लाल डोरा मुक्त करने में प्रशासन अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की ओर अग्रसर है। डीसी ने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों से स्वामित्व योजना के तहत किए जा रहे अन्य कार्यों के बारे में भी जानकारी ली वहीं प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन कार्ड के कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए यदि अवकाश के दिनों में भी विभागीय कार्य किए जाने की जरूरत है तो वह भी निरंतरता से पूरा करने में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। बैठक में डीसी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को मॉडर्न रिवेन्यू रिकॉर्ड रूम प्रोजेक्ट के साथ-साथ ऑनलाइन जमाबंदी विषय पर भी ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि स्वामित्व योजना को लेकर सभी कार्य बेहतर समन्वय के साथ किए जाएं। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है, मुख्यालय की ओर से इस योजना पर निरंतर निगरानी की जा रही है।

स्वामित्व योजना के तहत सभी प्रॉपर्टी की आईडी होना अनिवार्य है, इसलिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस कार्य में विशेष रुचि लेते हुए इसे करवाना सुनिश्चित करें। डीसी ने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे ब्लाक स्तर पर गांववार कितनी प्रॉपर्टी आईडी को रजिस्टर्ड किया, कितना रजिस्ट्रेशन बाकी है उसकी रिपोर्ट प्रतिदिन निर्धारित प्रारूप में देना सुनिश्चित करें ताकि योजना के क्रियान्वयन की हर गतिविधि अपडेट रहे। इस अवसर पर डीआरओ बस्ती राम व डीडीपीओ ललिता वर्मा ने विभागीय जानकारी डीसी के साथ साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed