फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   32 MM rain

32 एमएम औसतन बारिश से पांच डिग्री गिरा तापमान, मौसम हुआ सुहाना

Sun, 05 Jul 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
32 MM rain
सड़क पर भरे पानी के बीच से गुजरती गाड़ियां। - फोटो : Jhjhar
क्षेत्र में रविवार की अल सुबह आसमान में छाए बादल जमकर बरसे। बारिश होने से तापमान भी औंधे मुंह गिरा और मौसम पूरी तरह से सुुहाना हो गया। रात दो बजे से सुबह नौ बजे तक रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं के कारण दिन भर मौसम पूरी तरह से सुहाना रहा। लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिल गई है। फिलहाल मौसम पूरी तरह से साफ है। क्षेत्र में करीब 32 एमएम औसतन बारिश हो चुकी है। बारिश के बाद शहर की सड़कों पर नहर की तरह पानी बह रहा था। शहर एक बार तो पूरी तरह जलमग्न दिखाई दिया। लेकिन करीब तीन घंटे बाद जलभराव कम होने लगा था। वहीं तापमान में भी पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रविवार को तापमान में गिरावट आकर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।
विज्ञापन

- निचले इलाकों में भरा पानी
शहर में सड़कों व गलियों में पानी भर गया था। पानी की वजह से दुपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी के अंदर से निकलते समय सड़कों पर भरे पानी के बीच बाइक व दुपहिया वाहन बंद होने की वजह से लोगों को धक्के मार कर वाहनों को बाहर निकालना पड़ा। वहीं महिलाओं को भी पानी के बीच से गुजरते हुए देखा गया। शहर के पुराने बस स्टैंड, माता गेट, आंबेडकर चौक, बिकानेर चौक, सदर पुलिस थाने के सामने से गुजरने वाले रोड सहित विभिन्न स्थानों पर पानी भरने से परेशानी बढ़ गई थी। लेकिन दोपहर से पहले ही पानी की निकासी हो गई थी।
विज्ञापन

- 25 हजार हेक्टेयर भूमि में बोया बाजरा, फसलों को होगा फायदा
जिले में करीब 25 हजार हेक्टेयर भूमि में बाजरे की फसल बोई जा चुकी है। जिन किसानों ने एक-दो दिन पहले ही बाजरे की फसल बोई थी उन किसानों की फसलों को बारिश की वजह से नुकसान हो गया है। किसानों को अब दोबारा से फसलों की बिजाई करने पर मजबूर होना पड़ेगा। वहीं धान की रोपाई का कार्य भी तेजी से चल रहा है। जिले में बारिश न होने के कारण अब बाजरा की फसल में पानी की कमी साफ दिखाई दे रही थी। लेकिन क्षेत्र में शनिवार की रात से हुई बारिश के बाद फसलें एकबार फिर से लहला उठी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून की बारिश से ही किसानों की फसलों को फायदा होगा। अब तेजी से किसान बाजरे की फसल की बिजाई कर रहे हैं। धान की रोपाई भी चल रही है।
- डॉ. इंद्र सिंह, डीडीए, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, झज्जर।
नालों की सफाई का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। सभी नालों का जुड़ाव सीवर से किया जा चुका है। रात के समय व अल सुबह हुई बारिश के पानी की जल्द ही निकासी हो गई थी।
- अरूण कुमार नांदल, सचिव, नगर पालिका, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed