फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   खजांची मोहल्ले में एक माह से हो रही दूषित पानी की आपूर्ति, लोग परेशान

खजांची मोहल्ले में एक माह से हो रही दूषित पानी की आपूर्ति, लोग परेशान

Thu, 14 Mar 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
खजांची मोहल्ले में एक माह से हो रही दूषित पानी की आपूर्ति, लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। वार्ड-13 स्थित खजांची मोहल्ले के लोगों ने दूषित पेयजल आपूर्ति पर रोष जताया है। लोगों का कहना है कि पिछले एक माह से मोहल्ले में दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है। इस संबंध में कई बार विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है। दूषित पेयजल आपूर्ति के कारण लोगों में बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। वहीं, सप्लाई में आने वाला पानी काला और बदबूदार होने से इसे घरेलू काम में भी लोग उपयोग नहीं कर पा रहे।
लोगों का कहना है कि समस्या बनने के बाद से ही वो पानी के टैंकर डलवाकर काम चला रहे हैं। दूषित पेयजल आपूर्ति पर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। वार्ड के लोगों ने बताया कि सप्लाई में जो पानी आ रहा है वो न तो पीने योग्य है और न ही खाना बनाने के लायक। सप्लाई में आने वाले पानी को नालियों में ही व्यर्थ बहाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि नहाने और कपड़े धोने लायक भी नहीं है। बदबूदार पानी आने से घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। दूषित पेयजल आपूर्ति के कारण मोहल्ले में पेयजल संकट गहराया हुआ है और टैंकरों से पानी खरीदकर लोग प्यास बुझा रहे हैं। वार्ड के लोगों का कहना है कि गंदे पानी की शिकायत लेकर संबंधित अधिकारियों से कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन समाधान के नाम पर उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं। लोगों का आरोप है कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी समस्या को लेकर कतई गंभीर नहीं है। शिकायत करने के बाद भी अब तक किसी ने मौका देखने की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन


लोग बोले: समाधान नहीं हुआ तो उठाएंगे कड़े दम
- एक माह से उनके घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। सप्लाई के समय पानी के बर्तनों में ही नहीं पूरे घर में दुर्गंध फैल जाती है। दूषित माहौल में रहने से बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार
- लोग विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए कई बार गुहार लगा चुके हैं। हमारी शिकायत पर कोई गौर नहीं किया जा रहा। समस्या का समाधान न होने से लोगों में रोष है।
कन्हैया लाल
- घरों में लगे नल सफेद हाथी बनकर रह गए हैं। विभाग की ओर से स्वच्छ पानी की आपूर्ति पिछले लंबे समय से नहीं की जा रही है। यदि यही रवैया रहा तो लोग कड़े कदम उठाने को विवश होंगे।
बबीता बंसल
- सर्दियों में भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। वार्ड की महिलाएं दूर-दराज क्षेत्रों में लगे हैंडपंपों से पानी ढोने को मजबूर हैं। जो पानी घरों में आता है वह पीने तो दूर नहाने और कपड़े धोने के लायक भी नहीं होता।

श्याम सुंदर

वार्ड 13 में दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत हमें मिली है। वहां लाइन लीकेज कर रही है जिसे जल्द से जल्द दुरुस्त करवा दिया जाएगा। इस संबंध में कर्मचारियों को निर्देश हमने दे दिए हैं।
समुंद्र सिंह, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed