फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   किसानों के प्रतिनिधिमंडल की डीसी के साथ सकारत्मक रही बैठक, शुक्रवार को दोबारा दस्तावेजों के साथ पहुंचेंगे किसान

किसानों के प्रतिनिधिमंडल की डीसी के साथ सकारत्मक रही बैठक, शुक्रवार को दोबारा दस्तावेजों के साथ पहुंचेंगे किसान

Thu, 14 Mar 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
किसानों के प्रतिनिधिमंडल की डीसी के साथ सकारत्मक रही बैठक, शुक्रवार को दोबारा दस्तावेजों के साथ पहुंचेंगे किसान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। एनएच-152 डी के लिए अधिग्रहीत जमीन की मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग को लेकर बुधवार दोपहर किसानों का प्रतिनिधिमंडल जिला उपायुक्त अजय सिंह तोमर से मिला। इस दौरान राजस्व विभाग और एनएचएआई के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक के बाद बाहर आए किसान नेताओं ने बताया कि इस बार जिला प्रशासन का रवैया सकारात्मक रहा और शुक्रवार को उन्हें जिला प्रशासन ने दोबारा से बैठक के लिए बुलाया है। आगामी बैठक में वे कुछ दस्तावेज भी जिला उपायुक्त के सामने पेश करेंगे। वहीं, बुधवार को भी रामनगर और मौड़ी गांव के बीच 17 गांवों के किसानों धरना जारी।
26 फरवरी से 17 गांव के किसान एनएच के लिए अधिग्रहीत होने वाली जमीन का दो करोड़ रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग पर धरना दे रहे हैं। गत एक सप्ताह में किसानों के प्रतिनिधिमंडल की एसडीएम सतबीर कुंडू से दो वार्ता हो चुकी हैं लेकिन दोनों ही असफल रही। किसानों का प्रतिनिधिमंडल डीसी से मुलाकात करने की मांग कर रहा था। यह मांग मंगलवार दोपहर चिड़िया रोड पर किए गए रोष प्रदर्शन के दौरान भी किसानों ने एसडीएम के सामने रखी थी। रोष प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस प्रशासन ने सड़क पर बैरिकेड्स लगाकर रामनगर गांव के समीप ही रोक लिया था। इस दौरान एसडीएम ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल की उपायुक्त के साथ वार्ता कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

इसी आश्वासन पर बुधवार दोपहर दो बजे किसानों का प्रतिनिधिमंडल धरना संयोजक समिति प्रधान अनूप फौगाट के नेतृत्व में लघु सचिवालय पहुंचा। वहीं, बैठक के लिए जिला प्रशासन ने एनएचएआई अधिकारियों को भी बुलाया। किसानों के प्रतिनिधिमंडल की उपायुक्त के साथ करीब आधा घंटा वार्ता हुई और इससे वो संतुष्ट नजर आए। किसान नेता विनोद मौड़ी ने बताया कि बैठक में डीसी का रवैया काफी सकारात्मक रहा और अब शुक्रवार को उन्हें दोबारा से बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी बैठक में वो कुछ ऐसे दस्तावेज पेश करेंगे जिससे घोषित अवार्ड राशि गैरकानूनी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान भी कैश अवार्ड राशि रद्द कराने और नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने की मांग डीसी के सामने रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना रहा जारी, सांगवान और श्योराण खाप का मिला समर्थन
बुधवार को भी किसानों का शांतिपूर्वक धरना जारी रहा। धरने पर सांगवान और श्योराण खाप प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर खाप की तरफ से समर्थन दिया। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी भी की। समिति प्रधान अनूप फौगाट ने बताया कि जब तक उनकी मांगें पूर्ण रूप से सिरे नहीं चढ़ जाती, तब तक किसानों का शांतिपूर्वक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed